1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जॉस बटलर ने ये ​क्या किया, T20I में 4 हजार रन बनाने के बाद तोड़ा एक और कीर्तिमान

जॉस बटलर ने ये ​क्या किया, T20I में 4 हजार रन बनाने के बाद तोड़ा एक और कीर्तिमान

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Feb 27, 2026 10:05 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 10:05 pm IST

जॉस बटलर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी का आगाज करने के लिए आए, लेकिन वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट होकर वापस पवेलियन चले गए।

jos buttler- India TV Hindi
जॉस बटलर Image Source : AP

जॉस बटलर दुनिया के उन चुनिंदा बल्ले​बाजों की लिस्ट में शुमार होते हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में चार हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इस साल का विश्व कप इस उपलब्धि के अलावा अभी तक खराब ही गया है। इस बीच शुक्रवार को उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि ये​ रिकॉर्ड को वे तोड़ना तो नहीं चाहते होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मुकाबले में वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और शून्य पर आउट हो गए। 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टी20 विश्व कप 2026 का सुपर 8 मैच

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 159 रन बनाए थे, यानी इंग्लैंड को जीत के लिए 160 रनों की दरकार ​थी। ऐसे मे जॉस बटलर और फिल साल्ट ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। इंग्लैंड को एक अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, जो उन्हें नहीं मिली। पहले फिल साल्ट दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए, इसके बाद जॉस बटलर भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। एक वक्त इंग्लैंड की टीम दो रन के स्कोर पर अपने दो अहम विकेट गवां चुकी थी। 

जॉस बटलर अब तक टी20 इंटरनेशनल में दस बार हुए हैं शून्य पर आउट

जॉस बटलर अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं। वे 154 मैचों में अब तक 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस मामले में उन्होंने मोईन अली और ल्यूक राइट को पीछे छोड़ा, जो इससे पहले ही 9 बार शून्य पर टी20 विश्व कप में आउट हुए हैं। हालांकि इसी साल के विश्व कप में उन्होंने इस फॉर्मेट में अपने चार हजार रन भी पूरे किए हैं। 

अब तक ऐसा रहा है इस साल के विश्व कप में जॉस बटलर का प्रदर्शन

बटलर के लिए इस साल का विश्व कप कितना खराब गया है, इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक खेली गई छह पारियों में उन्होंने केवल 62 ही रन बनाए हैं। उनका औसत 10.33 का है और वे 110.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 26 रन है। जॉस जैसे बड़े बल्लेबाज के सामने ऐसे आंकड़े कतई शोभा नहीं देते। इंग्लैंड की टीम अब इस साल के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, टीम उम्मीद करेगी कि उसमें जॉस के बल्ले से एक बेहतरीन पारी आएगी। 

यह भी पढ़ें 

IPL 2026: कब से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, दो दिन आगे बढ़ सकती है तारीख

T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले छोड़ देगा टीम का साथ, अचानक क्यों जाना पड़ रहा है अपने घर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल