1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: कब से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, दो दिन आगे बढ़ सकती है तारीख

IPL 2026: कब से शुरू होगा आईपीएल का नया सीजन, दो दिन आगे बढ़ सकती है तारीख

 Published : Feb 27, 2026 07:24 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 07:24 pm IST

आईपीएल 2026 करीब आ रहा है, टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बीच खबर है कि पहले मैच की तारीख एक से दो दिन के बीच आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांंकि बीसीसीआई की ओर से अभी कोई ऐलान नहीं किया गया है।

ipl 2026 schedule- India TV Hindi
आईपीएल 2026 Image Source : GETTY

आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू हो चुकी है। कई टीमों ने तो अपने अपने कैंप भी शुरू कर ​दिए हैं। इस बीच खबर है कि मार्च के आखिरी सप्ताह से इसका आगाज होने की संभावना है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई की ओर से शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। अब पता चला है कि इसे दो दिन के आगे बढ़ाया जा सकता है। पहला मैच किस दिन खेला जाएगा, इसका फैसला नहीं हो पाया है। 

आईपीएल का पहला मैच 28 या फिर 29 मार्च को खेला जा सकता है

बीसीसीआई ने अभी तक ये नहीं बताया है कि आईपीएल 2026 का पहला मैच कब खेला जाएगा। हालांकि पहले संभावना जताई जा रही थी कि 26 मार्च को पहला मुकाबला होगा, लेकिन अब लगता है कि तारीख एक दो दिन आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इस बारे में बीसीसीआई की ओर से पु​ष्टि नहीं की गई है। क्रिकबज के हवाले से पता चला है कि बीसीसीआई पहला मुकाबला 28 मार्च को करा सकता है, लेकिन 29 मार्च के बारे में भी विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि 28 को ​शनिवार है और 29 मार्च को रविवार पड़ रहा है। जो कि फैंस के लिए भी मुफीद हो सकता है। 

31 मई को खेला जाना था पहले आईपीएल का फाइनल

इस बीच उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही बीसीसीआई की ओर से आईपीएल के पूरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि 26 मार्च से आईपीएल के शुरू होने का ऐलान तो नहीं किया था, लेकिन भीतर ही भीतर इसकी चर्चा की जा रही थी। साथ ही जब नीलामी का आयोजन किया गया था, तब टीमों को यही संभावित तारीख बताई गई थी। पहले फाइनल के लिए 31 मई की तारीख तय की गई थी, लेकिन अब लगता है कि इसे भी आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इन सभी का ऐलान होना अभी बाकी है। 

विधानसभा चुनावों के कारण अभी तक जारी नहीं हो पाया है आईपीएल का पूरा शेड्यूल

दरअसल जल्द ही पश्चिम बंगाल, ​तमिलनाडु, केरल और असम में चुनाव होने हैं। जब आईपीएल होता है, उसी दौरान चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में आईपीएल के मैचों की तारीख और चुनाव की तारीखें आपस में ना टकराएं, इसलिए इंतजार किया जा रहा है। पहले तय किया गया था कि चुनाव आयोग की ओर से जब विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा, उसके बाद ही आईपीएल के शेड्यूल की घोषणा की जाएगी। लेकिन अब देरी काफी ज्यादा हो रही है, इसलिए हो सकता है कि शेड्यूल का ऐलान अगले सप्ताह कर दिया जाए। हालांकि अभी आधे शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा, उसके बाद जब चुनावों की तारीख आ जाएंगी तब पूरा प्रोग्राम घोषित किया जाएगा, साथ ही अगर कोई बदलाव होगा तो उसके बारे में भी बाद में बताया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले छोड़ देगा टीम का साथ, अचानक क्यों जाना पड़ रहा है अपने घर

ICC T20 WC 2026: कब और कहां खेले जाएंगे टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल, नोट कर लीजिए पूरी जानकारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल