1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नियमित कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के बेहद करीब हैं। जिम्बाब्वे सीरीज में उनके पास 5 हजार T20I रन पूरा करने का मौका है।

Smriti Mandhana- India TV Hindi
Image Source : PTI स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना पहली बार रेगुलर कप्तान के तौर पर टीम की अगुवाई करने जा रही हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है। इस सीरीज में स्मृति के पास एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जो आज तक मेंस या वुमेंस क्रिकेट में दुनिया का कोई भी खिलाड़ी अपने नाम नहीं कर पाया है।

स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में रन बनाने के मामले में मेंस खिलाड़ियों से भी आगे निकल गई हैं। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मेंस क्रिकेटर जैसे बाबर आजम, जोस बटलर, रोहित शर्मा और विराट कोहली के रन भी स्मृति से कम हैं। अब वह T20I क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं।

133 रन बनाकर इतिहास रच सकती हैं स्मृति मंधाना

क्रिकेट के इतिहास में आज तक मेंस या वुमेंस क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन नहीं बना पाया है। लेकिन भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना इस मुकाम को हासिल करने के बेहद करीब हैं। उन्होंने अब तक 179 मैचों की 172 पारियों में 2 शतक और 37 अर्धशतकों की मदद से 4867 रन बनाए हैं। अब उन्हें यह ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए सिर्फ 133 रनों की जरूरत है, जिसे वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज में पूरा कर सकती हैं।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहली बार खेली जाएगी द्विपक्षीय सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू होने जा रही है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है। जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज को वनडे में हराकर आ रही है, इसलिए उनका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ा हुआ है और उसकी कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें वडोदरा जाएंगी, जहां 23, 25 और 28 अक्तूबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

यह भी पढ़ें

भारतीय महिला टीम पहली बार करेगी जिम्बाब्वे का सामना, कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला

यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक मैच खेलकर हुए टीम से बाहर, मुंबई ने रणजी ट्रॉफी मैच के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान

Latest Cricket News