1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, मैच के बाद स्मृति मंधाना ने दिया इंजरी पर बड़ा अपडेट

हरमनप्रीत कौर की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, मैच के बाद स्मृति मंधाना ने दिया इंजरी पर बड़ा अपडेट

IND vs AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी। इस चोट की वजह से वह फील्डिंग के लिए नहीं आ सकी और स्मृति मंधाना ने कप्तानी की।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
Image Source : X@BCCI WOMEN हरमनप्रीत कौर

भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए चोट लग गई। उन्हें बैटिंग के दौरान घुटने में चोट लगी। इसकी वजह से हरमनप्रीत कौर फील्डिंग के नहीं उतरी। इस चोट की वजह से उन्होंने दूसरी पारी में फील्डिंग नहीं की और उनकी गैरमौजूदगी में स्मृति मंधाना ने कप्तानी की। बीसीसीआई ने बताया कि हरमनप्रीत मेडिकल टीम की निगरानी में है। वहीं मैच के बाद स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत की इंजरी पर अपडेट दी है।

बीसीसीआई ने हरमनप्रीत को लेकर जारी किया था अपडेट

बीसीसीआई ने हरमनप्रीत की चोट को लेकर कहा कि बैटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने की वजह से वह दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरी। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। उपकप्तान स्मृति मांधना उनकी गैरमौजूदगी में नेतृत्व कर रही है। महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का यह पहला वनडे मुकाबला है। हरमनप्रीत कौर को कब और कैसे चोट लगी यह साफ नहीं हो पाया। हालांकि भारतीय पारी के 38वें ओवर में उन्होंने फिजियो की मदद ली थी। भारतीय कप्तान ने पांचवें नंबर पर आकर 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और इस दौरान 84 गेंद का सामना किया और तीन चौके लगाए।

स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत की इंजरी पर क्या कहा? 

मैच खत्म होने के बाद स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत को लेकर कहा कि मैंने उसे अभी तक नहीं देखा है लेकिन मुझे लगता है कि वह ठीक हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए ऐसा नहीं है कि एक हार के बाद हम बहुत कुछ बदलेंगे। हमें एक बैटिंग यूनिट के तौर पर एक साथ आना होगा और अच्छा टोटल बनाना होगा। लेकिन हम इसके बारे में ज़्यादा नहीं सोचेंगे। हमारे पास दो दिन हैं, हम इस पर सोचेंगे और अच्छी वापसी करेंगे। इस मैच में मैंने दो विकेट गिरने के बाद बैटिंग शुरू की, जो कभी आसान नहीं होता। हमने वापसी के मामले में बहुत अच्छा किया। विकेट वैसा नहीं खेला जैसा हमने सोचा था।

स्मृति मंधना ने भी खेली अच्छी पारी

हरमनप्रीत के अलावा इस मैच में टीम इंडिया के लिए स्मृति मंधाना ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने इस मुकाबले में 68 बॉल पर 7 चौके की मदद से 58 रन बनाए। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। हरमनप्रीत की पारी ने भारत को एक लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। उनके और काश्वी गौतम (43) के बीच सातवें विकेट के लिए 53 रन की अहम साझेदारी हुई। काश्वी ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 44 गेंद में 43 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया खराब नेट रन रेट पर भी कर सकती है सेमीफाइनल में एंट्री, ये है सीधा और सरल फॉर्मूला

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Latest Cricket News