टीम इंडिया के टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में अभी दो मैच बचे हुए हैं, लेकिन इस बीच सबसे बड़ा और अहम सवाल ये है कि क्या भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। टीम इंडिया सुपर 8 का अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका से इतने बड़े अंतर से हारी है कि उसका नेट रन रेट बहुत खराब हो गया है। इसलिए शंकाएं और गहराते हुए नजर आ रही हैं। क्या ऐसा हो सकता है कि नेट रन रेट कैसा है, ये देखने की जरूरत ही ना पड़े और टीम इंडिया सेमीफाइनल में चली जाए। जी हां, ऐसा बिल्कुल हो सकता है, लेकिन इसके लिए दूसरी एक और टीम को हमारी मदद करनी होगी, तभी ऐसा संभव है।
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रन से हराया, वेस्टइंडीज का नेट रन रेट और भी बेहतर
टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों के बड़े अंतर से हराया है, इससे दो अंक तो हाथ से गए ही हैं, साथ ही नेट रन रेट पर इतना बड़ा डेंट लगा है कि जिसकी भरपाई होना करीब करीब नामुमकिन नजर लगता है। पहले तो साउथ अफ्रीका का ही नेट रन रेट आसमान छू रहा था, इस बीच वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रनों से हरा दिया, इससे वेस्टइंडीज का नेट रन रेट उससे भी आगे निकल गया। ऐसी स्थिति में अगर भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के अंक बराबर रहे और सेमीफाइनल का फैसला नेट रन रेट के आधार पर हुआ तो तय है कि टीम इंडिया पीछे रह जाएगी। अब सवाल है कि ऐसा क्या हो सकता है कि नेट रन रेट पिक्चर में आए ही ना। तो चलिए सबसे आसान तरीका आपको बताते हैं।
टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने का सबसे आसान और सरल तरीका
इसके लिए सीधा का समीकरण है। भारतीय टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। इससे भारत के चार अंक हो जाएंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को करा दे तो काम बन जाएगा। यानी ऐसे में भारत के चार, साउथ अफ्रीका के छह और वेस्टइंडीज के दो ही अंक रह जाएंगे। यानी भारत दूसरे नंबर की टीम बनकर सेमीफाइनल में चली जाएगी। यहां नेट रन रेट पिक्चर में आएगा ही नहीं। लेकिन अगर कहीं वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो काम गड़बड़ा जाएगा। ऐसी स्थिति में भारत दो मैच जीतकर भी बाहर हो सकता है। भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बराबर चार चार अंक हो जाएंगे। आगे जाने का फैसला नेट रन रेट के आधा पर होगा। जिसमें अभी की स्थिति के हिसाब से टीम इंडिया पीछे रह जाएगी।
26 फरवरी को ही खेला जाएगा साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज
खास बात ये है कि भारतीय टीम अपना अगला मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। ये मैच शाम को सात बजे से होगा, इसी दिन दोपहर में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला खेला जाना है। यानी 26 फरवरी की तारीख काफी ज्यादा अहम है। जब तक टीम इंडिया शाम को सात बजे मैदान में उतरेगी, तब तक पता चल चुका होगाकि साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मैच का क्या हुआ। उसके हिसाब से भारतीय टीम अपनी रणनीति तैयार कर लेगी।
यह भी पढ़ें
वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान
22 साल बाद स्टीव बकनर का बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने को लेकर मानी अपनी गलती