1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी, जानिए किन टीमों ने खरीदा

ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी, जानिए किन टीमों ने खरीदा

न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी ने लंदन में हुई पहली महिला द हंड्रेड ऑक्शन में सबसे बड़ी रकम हासिल की।

THE HUNDRED AUCTION- India TV Hindi
Image Source : AFP सोफी डिवाइन और बेथ मूनी

इंग्लैंड में पहली बार आयोजित द हंड्रेड के ऐतिहासिक ऑक्शन में स्टार महिला खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई। न्यूजीलैंड की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज बेथ मूनी इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। दोनों को 210,000 पाउंड (करीब 2.6 करोड़ रुपये) की बड़ी रकम में खरीदा गया। लंदन में 11 मार्च को हुए इस ऑक्शन में कई बड़े नामों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई, जबकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी हैरान करने वाले तरीके से अनसोल्ड भी रह गए।

इन टीमों ने खरीदे सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी विकेटकीपर बेथ मूनी को ट्रेंट रॉकेट्स ने 2.10 लाख पाउंड में खरीदा। मूनी सबसे भरोसेमंद विकेटकीपरों में गिनी जाती हैं और वह कई बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को वेल्स फायर ने उतनी ही रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। डिवाइन हाल ही में WPL में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुनी गई थीं। इस ऑक्शन की तीसरी सबसे बड़ी बोली इंग्लैंड की खिलाड़ी दानी गिब्सन पर लगी, जिन्हें सनराइजर्स लीड्स ने 190,000 पाउंड में खरीदा, जबकि वह पिछले 18 महीनों से इंग्लैंड टीम के लिए कोई मैच नहीं खेली हैं।

साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें लंदन स्पिरिट ने 170,000 पाउंड में खरीदा, जहां वह अपनी WPL साथी ग्रेस हैरिस के साथ फिर से खेलती नजर आएंगी। इस ऐतिहासिक ऑक्शन की शुरुआत 19 साल की डेविना पेरिन से हुई, जिन्हें बर्मिंघम फीनिक्स ने 50,000 पाउंड में खरीदा। वहीं लंदन स्पिरिट ने विकेटकीपर के तौर पर एमी जोन्स को 70,000 पाउंड में अपने साथ जोड़ा।

भारतीय खिलाड़ियों को मिला ब्रेस प्राइस

भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो केवल ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा को ही खरीदार मिले। दोनों को उनकी बेस प्राइस पर ही टीमों ने साइन किया। इंग्लैंड की अनकैप्ड ऑलराउंडर टिली कॉर्टीन-कोलमैन सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी रहीं। उन्हें साउदर्न ब्रेव ने 105,000 पाउंड में खरीदा। 

कई बड़े नाम रहे अनसोल्ड

ऑक्शन में कुछ बड़ी खिलाड़ी भी अनसोल्ड रह गईं। साउथ अफ्रीका की क्लो ट्रायोन, ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस और तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल अनसोल्ड रही। दरअसल, टीमों के स्क्वॉड में सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ियों को रखने की लिमिट के कारण कई बड़े नामों को मौका नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें:

ICC का बड़ा ऐलान, लुटाए 1 अरब से ज्यादा रुपये, टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, पाकिस्तान को मिली इतनी रकम

IPL 2026: धोनी को लेकर CSK का बड़ा खुलासा, पूरा सीजन खेलने के सवाल पर कही बड़ी बात

Latest Cricket News