A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेम्बा बावुमा मतलब जीत की गारंटी, कप्तानी में अजेय रही है टीम, टेस्ट में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

टेम्बा बावुमा मतलब जीत की गारंटी, कप्तानी में अजेय रही है टीम, टेस्ट में कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

भारतीय टीम को कोलकाता टेस्ट में हराने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने वो काम कर दिखाया है जो अभी तक किसी भी कप्तान ने नहीं किया था।

Temba Bavuma With South Africa Team- India TV Hindi
Image Source : PTI टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीकी टीम के साथ

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा का कद लंबाई में भले ही कम हो लेकिन वह सामने वाली टीम को दर्द देना अच्छे से जानते हैं। जब से टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं उसके बाद से उनकी टीम लगातार इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अफ्रीकी टीम ने कप्तान के तौर पर साउथ अफ्रीका को पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिलाया फिर अब भारत में आकर कोलकाता टेस्ट मैच में भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई। साउथ अफ्रीका की टीम 15 साल के बाद भारत में टेस्ट मैच जीतने में कामयाब रही है।

टेम्बा बावुमा ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड

आपको बता दें कि कप्तान के तौर पर बावुमा के लिए यह टेस्ट क्रिकेट में 10वीं जीत है। इस जीत के साथ ही टेम्बा बावुमा ने कप्तान के तौर पर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टेम्बा बावुमा टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 10 मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेन स्टोक्स ने कप्तान के तौर पर 12 मैच खेलने के बाद 10 जीत हासिल किए थे। वहीं, रिकी पोंटिंग ने कप्तान के तौर पर 13वें मैच में 10वीं जीत हासिल की थी। वहीं बावुमा ने ये कारनामा 11वें मैच में कर दिखाया है।

बावुमा की कप्तानी में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है साउथ अफ्रीका

बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक 11 मैच खेले हैं जिसमें से उन्हें 10 में जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इसका मतलब है कि उनकी कप्तानी में अफ्रीकी टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। इसका मतलब है कि टेम्बा जब भी टेस्ट में कप्तानी करते हैं तो वह टीम को जीत की गारंटी देते हैं।

बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं टेम्बा बावुमा

आपको बता दें कि 2023 में टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के कप्तान बने थे। उसके बाद से उन्होंने बल्लेबाज के तौर पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में उनके बल्ले से 57.00 की औसत से 969 रन आए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतकीय पारी देखने को मिली है। वह अगले मैच में कप्तान के तौर पर टेस्ट में 1000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने कोलकाता में खेले गए भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 55 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने जीता था WTC का खिताब

पिछले कुछ सालों से साउथ अफ्रीका की टीम तीनों ही फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में अफ्रीकी टीम नॉकआउट तक का सफर तय करने में कामयाब रही थी लेकिन फाइनल में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई और खिताब अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने पहली बार ICC ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। WTC 2023-25 के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया था।

यह भी पढ़ें

हो गया बड़ा ऐलान, राहुल द्रविड़ के बाद राजस्थान रॉयल्स ने इस दिग्गज खिलाड़ी को बनाया हेड कोच

टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, अब कप्तान होंगे बाहर? किसे मिलेंगी एंट्री

Latest Cricket News