1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, अब कप्तान होंगे बाहर? किसे मिलेंगी एंट्री

टीम इंडिया की बढ़ी मुसीबत, अब कप्तान होंगे बाहर? किसे मिलेंगी एंट्री

 Published : Nov 17, 2025 10:59 am IST,  Updated : Nov 17, 2025 10:59 am IST

साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया हार चुकी है। इस बीच दूसरे मैच से कप्तान शुभमन गिल के बाहर होने की भी आशंका है।

shubman gill and kl rahul- India TV Hindi
शुभमन गिल और केएल राहुल Image Source : AP

Shubman Gill Update: टीम इंडिया के टेस्ट में दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। टेस्ट में जब भारतीय क्रिकेट टीम को अपने घर पर भी हार का सामना करना पड़े तो समझा जा सकता है कि टीम कितना घटिया खेल दिखा रही है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया हार चुकी है। अब खबर है कि दूसरे टेस्ट से टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बाहर हो सकते हैं। सवाल ये भी है कि अगर गिल बाहर हुए तो कप्तान कौन होगा, साथ ही गिल की जगह खेलने का किसे मौका मिलेगा। 

दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे शुभमन गिल

भारतीय कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे। यही वजह रही कि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहटी में खेला जाएगा। इसके लिए जल्द ही टीम वहां पहुंच जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि गिल इस मैच से बाहर हो सकते हैं। हालांकि अभी तक ​बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। अगर गिल फिट नहीं हुए तो जल्द ही बयान जारी ​होने की उम्मीद है। 

गिल नहीं खेले तो ऋषभ पंत हो सकते हैं कप्तान

इस बीच अगर कप्तानी की बात की जाए तो वर्तमान साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है, जाहिर सी बात है कि अगर गिल दूसरे टेस्ट बाहर होते हैं तो पंत ही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वैसे तो विकल्प काफी हैं, लेकिन उपकप्तान को ही ऐसी​ स्थिति में कप्तान बनाने की परम्परा रही है, जो हो सकता है कि इस बार भी जारी रहेगी। 

साई सुदर्शन और देवदत्त में से किसी एक को दिया जा सकता है मौका

अब सवाल है कि शुभमन गिल की जगह टीम में किसकी एंट्री होगी। पहले टेस्ट में साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। नंबर तीन पर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। अब अगले मैच में सुंदर खेलेंगे कि नहीं, ये तो बाद की बात है, लेकिन उम्मीद की जानी चाहिए कि साई ही गिल की जगह खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे अगर विकल्प की बात की जाए तो देवदत्त पडिक्कल के बारे में भी सोचा जा सकता है। हालांकि ये काफी कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि गुवाहटी की पिच कैसी है। उसके बाद ही आखिरी फैसला किया जाएगा। फिलहाल तो शुभमन गिल की इंजरी अपडेट का इंतजार किया जा रहा है कि वे कैसे हैं और उसके आने के बाद ही आगे के फैसले लिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान से हारने के बाद Asia Cup के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी इंडिया-ए की टीम? ये रहा पूरा समीकरण

IND-A vs PAK-A: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय टीम को 8 विकेट से मिली करारी हार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल