Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान से हारने के बाद Asia Cup के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी इंडिया-ए की टीम? ये रहा पूरा समीकरण

पाकिस्तान से हारने के बाद Asia Cup के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी इंडिया-ए की टीम? ये रहा पूरा समीकरण

Written By: Hitesh Jha Published : Nov 17, 2025 09:29 am IST, Updated : Nov 17, 2025 09:32 am IST

ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में टीम इंडिया ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। यूएई के खिलाफ टीम इंडिया को जीत मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
Image Source : AP वैभव सूर्यवंशी

दोहा में ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है, जहां एक मैच में इंडिया-ए की टीम को जीत मिली थी तो एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत यूएई के खिलाफ एक बड़ी जीत के साथ की थी। उन्होंने यूएई को 148 रन से हराया था। लेकिन दूसरे मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी।

पाकिस्तान पहुंच चुका है सेमीफाइनल में

लीग स्टेज के दूसरे मैच में इंडिया ए की टीम को पाकिस्तान ए के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम दो जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन टीम इंडिया टॉप-4 में अभी तक अपनी जगह नहीं कर पाई है। पाकिस्तान ने इससे पहले ओमान को हराया था। पाकिस्तान से हारने के बाद इंडिया ए की टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी, आइए हम आपको बताते हैं।

ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया का आखिरी लीग मैच 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ है। अगर इंडिया ए टीम इस मैच को जीत जाती है तो वह आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं अगर टीम इंडिया ये मैच हार जाती है तो फिर उनके लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो सकते हैं। आपको बता दें कि इस वक्त ओमान के खाते में भी दो पॉइंट्स हैं। ओमान ने यूएई को हराया था। यूएई का एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है, जिसका नतीजा कुछ भी हो, उससे पाकिस्तान को कोई फायदा या नुकसान नहीं होगा। यूएई की टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। ऐसे में अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

ग्रुप-ए से कोई भी टीम नहीं पहुंच पाई है टॉप-4 में

वहीं अगर ग्रुप ए की बात करें तो वहां बांग्लादेश ए और अफगानिस्तान ए टीम ने एक-एक मुकाबला जीता है। इस ग्रुप में सोमवार 17 नवंबर को दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। एक मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी, वह सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। वहीं, एक और सेमीफाइनलिस्ट टीम का ऐलान आखिरी लीग मैचों के बाद होगा। आपको बता दें कि ग्रुप बी में हांगकांग, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीम है।

यह भी पढ़ें:

IND-A vs PAK-A: सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, भारतीय टीम को 8 विकेट से मिली करारी हार

भारतीय प्लेयर्स से मैच में हुई भारी मिस्टेक, हारकर भुगता खामियाजा; पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उठाया फायदा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement