A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs CSK: हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, हर कोई रह गया सन्न, देखें VIDEO

SRH vs CSK: हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, हर कोई रह गया सन्न, देखें VIDEO

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का शानदार डाइविंग कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। इससे पहले उन्होंने म्हात्रे को जीवनदान दिया था, लेकिन बाद में अपनी गलती सुधारते हुए उन्हें पवेलियन भेज दिया।

Heinrich Klaasen- India TV Hindi
Image Source : VIDEO SCREENGRAB JIOHOTSTAR हेनरिक क्लासेन

Heinrich Klaasen Catch: IPL 2026 के 27वें मुकाबले में एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने 5 बार की IPL चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में हड़कंप मचा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने हवा में उड़ते हुए ऐसा कैच लपका कि स्टेडियम में मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे अच्छी शुरुआत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन क्लासेन की फुर्ती के आगे उनकी पारी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। मैच के दौरान क्लासेन ने मिड-ऑफ पर डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा और म्हात्रे को पवेलियन भेज दिया। म्हात्रे ने 13 गेंदों पर 30 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक शानदार छक्का जड़ा।

क्लासेन ने सुधारी अपनी गलती

दिलचस्प बात यह रही कि हेनरिक क्लासेन ने इससे पहले म्हात्रे को शून्य पर जीवनदान दिया था, लेकिन बाद में अपनी गलती को शानदार अंदाज में सुधार लिया। पारी का आगाज करने के कुछ देर बाद ही म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ नजर आए, जिसके बावजूद उन्होंने 5वें ओवर में नितीश रेड्डी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि, उनका यह प्रयास उन पर भारी पड़ गया और क्लासेन ने हवा में लंबी छलांग लगाई और फिर झपट्टा मारते हुए गेंद को लपक लिया। इस विकेट के साथ ही मैच का मोमेंटम काफी हद तक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर झुक गया।

बल्लेबाजी में भी किया कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली। क्लासेन की इस शानदार पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही। क्लासेन के अलावा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी 59 रनों की पारी खेली। अभिषेक ने महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। चेन्नई की ओर से गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट झटके। मुकेश चौधरी ने 2 बल्लेबाजों का शिकार किया।

यह भी पढ़ें

RCB vs DC: डेविड मिलर ने पोलार्ड को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ IPL की Six की लिस्ट में धोनी से पीछे

4,4,4,6,6: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

Latest Cricket News