1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4,4,4,6,6: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

4,4,4,6,6: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, महज इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 18, 2026 08:20 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 08:36 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने एक ही ओवर में मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ तीन चौके और दो छक्के लगाए।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AFP

Abhishek Sharma Fastest Fifty: IPL 2026 के 27वें मैच में हैदराबाद के मैदान पर धमाकेदार बल्लेबाजी का नजारा देखने को मिला, जहां सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में इतिहास रच दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने पावरप्ले के भीतर अर्धशतक जड़ते हुए अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी ने पहला ओवर संभलकर खेलने के बाद दूसरे ओवर से चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों को निशाने पर लिया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर धुंआधार अंदाज में पारी का आगाज किया और 4 ओवर में ही 38 रन ठोक दिए। इसके बाद अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए मैथ्यू शॉर्ट ने 25 रन लुटा दिए। इस तरह 5 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने 60 रन से ज्यादा ठोक दिए।

मैथ्यू शॉर्ट ने जमकर लुटाए रन

दरअसल, अभिषेक शर्मा ने पारी के पांचवें ओवर में ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट को निशाने पर लेते हुए लगातार तीन चौके और दो छक्के जड़ दिए। इसी के साथ उन्होंने IPL करियर का 11वां अर्धशतक पूरा किया, जो SRH के लिए उनका अब तक का सबसे तेज पचासा भी है। उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 15 गेंद में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने 16 गेंद पर अर्धशतक जड़ने का कमाल किया था। ट्रैविस हेड भी 2 बार 16 गेंद में अर्धशतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिषेक MI और CSK के खिलाफ 20 से कम गेदों में अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • 15 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम CSK
  • 16 गेंद - अभिषेक शर्मा बनाम MI
  • 16 गेंद - ट्रैविस हेड बनाम DC
  • 16 गेंद - ट्रैविस हेड बनाम LSG

अभिषेक शर्मा के अर्धशतक पूरा करते ही ट्रैविस हेड छठे ओवर में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अगली गेंद पर कप्तान ईशान किशन डक पर पवेलियन लौट गए। अभिषेक शर्मा भी 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमी ओवरटन का शिकार बन गए। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली।

इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव करते हुए अकील होसेन की जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया। वहीं, मुकेश चौधरी ने खलील अहमद की जगह प्लेइंग इलेवन में एंट्री मारी। वहीं, SRH की ओर से हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को मौका मिला।

यह भी पढ़ें:

SRH vs CSK: क्या आज का मुकाबला खेल रहे हैं धोनी? यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs DC: फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी हुआ हादसे का शिकार, नाक से निकला खून, देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल