1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs DC: फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी हुआ हादसे का शिकार, नाक से निकला खून, देखें VIDEO

RCB vs DC: फील्डिंग के दौरान खिलाड़ी हुआ हादसे का शिकार, नाक से निकला खून, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 18, 2026 07:13 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 07:13 pm IST

RCB vs DC: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला आईपीएल 2026 का 26वां लीग मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें दिल्ली टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए।

Mukesh Kumar- India TV Hindi
मुकेश कुमार Image Source : SCREENGARB/HOTSTAR

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रनों का स्कोर बनाया है। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का बेंगलुरु की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं आरसीबी के खिलाफ फील्डिंग करते समय दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार खुद को बुरी तरह से चोटिल कर बैठे जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

कैच पकड़ने के चक्कर में अपनी नाक चोटिल कर बैठे मुकेश कुमार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जब इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी, तो उस समय पारी के 18वें ओवर की दूसरी गेंद जो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी फेंक रहे थे, जिसमें दूसरी गेंद जो जितेश शर्मा ने खेली उसमें उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगकर पीछे की तरफ हवा में गेंद काफी तेजी से गई। मुकेश कुमार इस गेंद को लपकने में थोड़ी देर से रिएक्ट किए जिसमें गेंद को पकड़ने के लिए उन्होंने डाइव तो लगाई लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटकर बाउंड्री की तरफ चली गई। इस दौरान मुकेश कुमार जब मैदान पर गिरे तो वह अपनी नाक को चोटिल कर बैठे, जिसके चलते मैदान पर तुरंत फीजियो को बुलाया गया और फिर मुकेश एक अपना नाक को पोछने के साथ थोड़ा तकलीफ में दिखाई दिए और मैदान छोड़कर बाहर चले गए।

मुकेश ने गेंदबाजी में हासिल किया एक विकेट

आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में मुकेश कुमार जब चोटिल होकर मैदान से बाहर गए तो उस समय तक वह अपने कोटे के चार ओवर्स पूरे कर चुके थे। मुकेश कुमार ने इस मैच में अपने चार ओवर्स में 32 रन देने के साथ एक विकेट हासिल किया जिसमें उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को पवेलियन भेजने का काम किया था। मुकेश कुमार ने अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.40 के औसत से कुल 5 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका फॉर्म में आना सीजन के बाकी बचे मुकाबलों को देखते हुए काफी अहम है।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह को आखिर ये हुआ क्या? विकेट ना मिलने पर नहीं कंट्रोल हुआ गुस्सा, देखें VIDEO

पड़ोसी देश का घातक गेंदबाज भारत में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, अकमल-अफरीदी ने जल्द ठीक होने की मांगी दुआ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल