1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH vs CSK Head to Head: हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी, SRH को रहना होगा सावधान

SRH vs CSK Head to Head: हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी, SRH को रहना होगा सावधान

सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 का 27वां मैच खेला जाना है। SRH हालिया जीत के बाद आत्मविश्वास में है और पांचवें स्थान पर है, जबकि CSK शुरुआती हार के बाद वापसी कर रही है लेकिन अभी भी पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे है।

SRH vs CSK- India TV Hindi
Image Source : AFP चेन्नई बनाम हैदराबाद

SRH vs CSK, Head to Head Record: IPL 2026 के रोमांचक सीजन में अब एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला फैंस का इंतजार कर रहा है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई का दबदबा साफ नजर आता है, ऐसे में हैदराबाद को इस मुकाबले में बेहद सतर्क रहने की जरूरत होगी। IPL 2026 का 27वां मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से काफी अहम है।

SRH की नजर लगातार दूसरी जीत पर

सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। टीम ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में युवा तेज गेंदबाजों ने कमाल दिखाया, जबकि ईशान किशन ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस जीत के बाद SRH पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जहां उसने 5 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स का सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद जोरदार वापसी की और लगातार दो मुकाबले जीतकर लय हासिल की है। खासतौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। हालांकि, CSK अभी भी पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान के आसपास है, ऐसे में टीम के लिए हर मैच करो या मरो जैसा बनता जा रहा है।

पिच और टॉस निभाएंगे अहम भूमिका

हैदराबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन हाल के मैचों में यह भी देखने को मिला है कि अनुशासित गेंदबाजी यहां फर्क पैदा कर सकती है, खासकर रात के मैचों में। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है, जिससे टॉस का महत्व और भी बढ़ जाता है।

SRH vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: 22
  • चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 15
  • सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 7

दोनों टीम इस प्रकार हैं:-

सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी। 

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी।

यह भी पढ़ें

PSL 2026 में शाहीन अफरीदी की शर्मनाक हरकत, आउट होने के बाद हुए आग बबूला, Video हुआ वायरल

MI-RCB वाले शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुआ KKR का नाम, 5 हार के बाद कोलकाता का हाल हुआ बेहाल

Latest Cricket News