1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI-RCB वाले शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुआ KKR का नाम, 5 हार के बाद कोलकाता का हाल हुआ बेहाल

MI-RCB वाले शर्मनाक रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हुआ KKR का नाम, 5 हार के बाद कोलकाता का हाल हुआ बेहाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 18, 2026 08:10 am IST,  Updated : Apr 18, 2026 08:12 am IST

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में अपनी जगह बनाई। वहीं कोलकाता को इस सीजन पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है।

KKR- India TV Hindi
कोलकाता नाइट राइडर्स Image Source : PTI

आईपीएल का जारी सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने इस सीजन अब तक छह मुकाबले खेल लिए हैं जिसमें से उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है। केकेआर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही है। केकेआर इस सीजन अब तक पांच मैच हार चुकी है, वहीं उनका एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। आपको बता दें कि केकेआर पांचवीं ऐसी टीम बनी है, जिन्हें आईपीएल के एक सीजन में शुरुआती छह मैचों में एक भी जीत नहीं मिली है।

शर्मनाक लिस्ट में शामिल हुआ KKR का नाम

कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले डेक्कन चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2013) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2019), मुंबई इंडियंस (2022) के साथ ऐसा हो चुका है। वहीं इस सीजन में कोलकाता की टीम को भी पहले छह मैच में एक भी जीत नहीं मिली है। आपको बता दें कि जिस-जिस सीजन में इन टीमों के साथ ऐसा हुआ, तब-तब यह टीमें आईपीएल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहीं हैं। केकेआर के साथ भी इस सीजन ऐसा हो सकता है क्योंकि उनकी टीम इस वक्त भी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

किन टीमों से केकेआर को मिली है इस सीजन हार?

केकेआर के इस सीजन के परफॉरमेंस की बात करें तो उनका पहला मैच मुंबई इंडियंस से था और वहां उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अगले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर को 65 रनों से हराया था। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों केकेआर को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर को इस सीजन अपने पांचवें मैच में CSK के हाथों 32 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं गुजरात टाइटंस ने उन्हें 5 विकेट से हार थमाई।

केकेआर का अगला मैच किस टीम से होगा

केकेआर अब अपना अगला मैच रविवार, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से खेलेगी। यह मैच ईडन गार्डन्स में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीजन कोलकाता का आठवां मैच 26 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। इसके बाद वे 3 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे। अब देखना ये होगा कि केकेआर को अब किस मैच में सीजन की पहली जीत मिलती है।

यह भी पढ़ें

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में तोड़ दिया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड

कैमरून ग्रीन ने GT के खिलाफ मैच में क्यों नहीं की गेंदबाजी? कप्तान रहाणे ने किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल