1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका को ट्राई वनडे सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, पथुम निसांका हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

श्रीलंका को ट्राई वनडे सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, पथुम निसांका हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान

श्रीलंका की टीम अभी पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उसे 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे पहले श्रीलंकाई टीम को एक बड़ा झटका पथुम निसांका के रूप में लगा है जो पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से बाहर हो गए हैं।

Pathum Nissanka- India TV Hindi
Image Source : AP पथुम निसांका

श्रीलंका क्रिकेट टीम अभी पाकिस्तान के लंबे दौरे पर है, जहां उसने मेजबान टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के बाद अब 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेलनी है, जिसमें उससे पहले उनको एक बड़ा झटका लगा है। श्रीलंकाई टीम का ऐलान इस वनडे ट्राई सीरीज के लिए काफी पहले कर दिया गया था, जिसमें पथुम निसांका को भी शामिल किया गया था, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर हैमस्ट्रिंग इंजरी से अभी तक पूरी तरह से उबरने की नहीं वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं जो श्रीलंकाई टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से निसांका के बाहर होने की जानकारी के साथ उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया गया है।

निसांका को खेलने के लिए नहीं मिली मेडिकल टीम से मंजूरी

पाकिस्तान की मेजबानी में होनी वाली इस वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम इंग्लैंड की है। इस त्रिकोणीय सीरीज के लिए जब श्रीलंकाई टीम के स्क्वाड का ऐलान हुआ था तो पथुम निसांका को लेकर पहले ही फिटनेस संबंधी मंजूरी मिलने के बाद खेलने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद अब मेडिकल टीम से मंजूरी नहीं मिलने के साथ निसांका बाहर हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने स्क्वाड में निसांका की जगह पर लाहिरू उडाना को शामिल किया है। उडारा ने अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। वह सितंबर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन T20I और इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ तीन T20I मैचों में खेले थे।

इंग्लैंड दौरे पर लगी थी निसांका को चोट

पथुम निसांका को हैमस्ट्रिंग इंजरी इंग्लैंड के दौरे पर हुई थी, जिसके चलते वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर रहे थे। निसांका को श्रीलंका के पाकिस्तान के इस दौरे पर 9 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया है। हालांकि, उनका खेलना पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। वहीं ट्राई वनडे सीरीज को लेकर बात की जाए तो उसका पहला मैच 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच में रावलपिंडी के स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

SA vs AUS दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, ट्रिस्टन स्टब्स की हो गई छुट्टी

दूसरे टेस्ट से पहले ग्रीन और इंग्लिस की चोट पर आया बड़ा अपडेट, ऑस्ट्रेलिया के सामने प्लेइंग XI चुनने की चुनौती

Latest Cricket News