1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेली जाएगी तीन मैचों की अहम सीरीज, टीम का हो गया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेली जाएगी तीन मैचों की अहम सीरीज, टीम का हो गया ऐलान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज होना है। इसके लिए श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। सीरीज का पहला मैच 7 जनवरी को ही खेला जाना है।

dasun shanaka- India TV Hindi
Image Source : AP दासुन शनाका

Sri Lanka vs Pakistan T20i Series: टी20 विश्व कप 2026 का आगाज सात ​​जनवरी से होगा। इसमें अब पूरे एक ही महीने का वक्त रह गया है। इसी की तैयारियों के लिए टीमों ने अब मैच खेलने शुरू कर दिए हैं। भारतीय टीम इसी महीने के आखिर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। वहीं बात अगर पाकिस्तानी टीम की करें तो वो इस विश्व कप से पहले श्रीलंका में तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था, अब श्रीलंका ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम तो हम आपको बताएंगे, साथ ही ये भी बताएंगे कि इस सीरीज का पूरा शेड्यूल क्या है। 

पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान किया है। टीम की कमान दासुन शनाका के हाथ में रहेगी, जो टी20 विश्व कप के लिए भी टीम के कप्तान बनाए गए हैं। फरवरी से होने वाला टी20 विश्व कप भले ही भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा हो, लेकिन पाकिस्तानी टीम अपने सारे मैच श्रीलंका में ही खेलेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी टीम श्रीलंका का दौरा कर रही है, ताकि वहां के मौसम और पिचों के अनुकूल खुद को ढाला जा सके। 

पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप से पहले आखिरी मौका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी20 विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज होगी। हालांकि श्रीलंका की बात की जाए तो उसे इस सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी खेलने का मौका मिलेगा। देखना होगा कि दोनों टीमें इस सीरीज के दौरान कैसा प्रदर्शन करती हैं। इसके बाद जब विश्व कप शुरू होगा तो उसमें भी सभी की नजर बाकी टीमों के अलावा इन पर होंगी। 

श्रीलंका T20I टीम: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, जनिथ लियानागे, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महेश थीक्षाना, ट्रैवीन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान थुशारा, ईशान मलिंगा।

पाकिस्तान T20I टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), उस्मान तारिक। 

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला T20I: बुधवार, 7 जनवरी, दांबुला
दूसरा T20I: शुक्रवार, 9 जनवरी, दांबुला
तीसरा T20I: रविवार, 11 जनवरी, दांबुला

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के कप्तान के बल्ले में लगी जंग, न्यूजीलैंड के​ खिलाफ सीरीज से पहले लगा झटका

इस खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, लेकिन नहीं आ रहा टीम इंडिया से बुलावा, ऐसा कारनामा करने वाला अकेला बल्लेबाज

Latest Cricket News