आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव का बल्ला गरजा। इस बार सूर्या का बल्ला इस कदर गरजा की उन्होंने वो कर दिखाया जो इससे पहले वह इस लीग में कभी भी नहीं कर पाए थे। उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहली बार शतक लगाया और टी20 क्रिकेट में अपना चौथा शतक जड़ा। इससे पहले तीन शतक उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लगाए थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में 49 गेंदों पर नाबाद 103 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे।
सूर्यकुमार यादव की यह पारी आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए यह तीसरी सबसे बड़ी पारी रही। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ यह किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक और सर्वोच्च स्कोर रहा। सूर्यकुमार यादव की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस ने खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं पिछले पांच मैचों में सूर्या ने 3 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने पांच बार 200 प्लस का स्कोर बनाया जो किसी भी टीम का ऐतिहासिक आंकड़ा है। इससे पहले कोई भी टीम एक सीजन में पांच बार ऐसा नहीं कर पाई।
मुंबई इंडियंस के लिए 9 साल बाद लगा शतक
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सूर्यकुमार यादव ने 9 साल का शतक का सूखा खत्म किया। आखिरी बार 2014 में लेंडल सिमंस ने फ्रेंचाइजी के लिए शतक जड़ा था। अब 2023 में उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने उस इंतजार को खत्म किया और शानदार 103 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ इस सीजन उनके 12 मैचों में 479 रन हो गए हैं जिसमें चार अर्धशतक एक शतक शामिल है।
सूर्या की दम पर बने यह दमदार रिकॉर्ड
Image Source : APSuryakumar Yadav
मुंबई के लिए IPL के सबसे बड़े स्कोर
- 114 नाबाद- सनथ जयसूर्या vs CSK, 2008
- 109 नाबाद- रोहित शर्मा vs KKR, 2012
- 103 नाबाद- सूर्यकुमार यादव vs GT, 2023 (इसी मैच में)
- 100 नाबाद- सचिन तेंदुलकर vs कोच्चि टस्कर्स, 2011
- 100 नाबाद- लेंडल सिमंस vs पंजाब किंग्स, 2014
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में सबसे बड़े स्कोर
- 103 नाबाद - सूर्यकुमार यादव (MI), 2023 (इसी मैच में)
- 92 - रुतुराज गायकवाड़ (CSK), 2023
- 89 - जोस बटलर (RR), 2022
- 83 - वेंकटेश अय्यर (KKR), 2023
Image Source : IPLसूर्यकुमार यादव
गुजरात टाइटंस के खिलाफ पारी के सबसे बड़े स्कोर
- 218/5 - मुंबई इंडियंस, 2023 (इसी मैच में)
- 207/7 - केकेआर, 2023
- 195/6 - सनराइजर्स हैदराबाद, 2022
- 189/9 - पंजाब किंग्स, 2022
यह भी पढ़ें:-
Latest Cricket News