1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा; MI के लिए पूरी की 'डबल सेंचुरी'

रोहित शर्मा का बड़ा कमाल, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा; MI के लिए पूरी की 'डबल सेंचुरी'

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 12, 2023 08:20 pm IST,  Updated : May 12, 2023 08:20 pm IST

रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 18 गेंदों पर 29 रन बनाए। दो छक्के इस पारी में लगाते ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स Image Source : PTI

आईपीएल 2023 के 57वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने पारी की शुरुआत में ही दो छक्के लगाकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। उन्होंने एबी डिविलियर्स को जहां पीछे छोड़ा। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए भी एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले पांच मैचों से कुछ खामोश था और वह सिर्फ 12 रन ही बना पाए थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने अच्छी शुरुआत की पर 18 गेंदों पर 29 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने। रोहित ने अपनी इस पारी में तीन चौके और दो छक्के जड़े।

रोहित शर्मा ने दो छक्के लगाते ही आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा। साथ ही वह अब इस लिस्ट में क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने डिविलियर्स के 251 छक्कों के आंकड़े को पार किया। साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए भी अपने 200 छक्के पूरे किए। यानी हिटमैन ने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए छक्कों की खास डबल सेंचुरी पूरी करते हुए एक बार फिर से फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं।

Rohit Sharma
Image Source : APRohit Sharma

IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल- 357 छक्के (142 मैच)
  2. रोहित शर्मा- 252 छक्के (239 मैच)
  3. एबी डिविलियर्स- 251 छक्के (184 मैच)
  4. एमएस धोनी- 239 छक्के (245 मैच)
  5. विराट कोहली- 229 छक्के (234 मैच)

रोहित शर्मा का बल्ला इस सीजन कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है। 12 मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 220 रन निकले हैं। पिछले पांच मैचों में से दो बार वह खाता भी नहीं खोल पाए थे और सिर्फ 12 रन उनके बल्ले से निकले थे। इस मैच में उनकी शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक बार फिर वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रोहित ने आईपीएल इतिहास में 250 छक्के लगाने वाले क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे ही खिलाड़ी हैं। वहीं मुंबई के लिए भी 200 छक्के पूरे करने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें:-

हार्दिक की युवा ब्रिगेड से कटेगा सीनियर्स का पत्ता, 2007 की राह पर तैयार होगी टीम इंडिया!

अर्जुन तेंदुलकर की अब नहीं होगी MI में वापसी! जानें क्यों रोहित शर्मा नहीं दे रहे मौका?

विराट कोहली से लड़ाई के बाद सामने आया नवीन का यह Video, आवेश खान ने उगलवाया सच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल