1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्यकुमार यादव का आया तूफान, टीम इंडिया से बाहर होते ही 200 के स्ट्राइक रेट से ठोक दिए 72 रन

सूर्यकुमार यादव का आया तूफान, टीम इंडिया से बाहर होते ही 200 के स्ट्राइक रेट से ठोक दिए 72 रन

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं। इस बीच वे मुंबई टी20 लीग में खेल रहे हैं। काफी दिन बाद उनके बल्ले से तूफानी पारी देखने के लिए मिली। उन्होंने केवल 36 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 72 रन बना दिए हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
Image Source : AP सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव से ना केवल टीम इंडिया की ​कप्तानी छीन ली गई है, बल्कि उन्हें टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस बीच सूर्या इस वक्त टी20 मुंबई लीग में खेल रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक तूफानी पारी आई। वे उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए, जिसके लिए जाने और पहचाने जाते हैं। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और आखिर तक आउट भी नहीं हुए। 

एमएससी मराठा रॉयल्स और ट्रायम्फ नाइट्स MNE के बीच खेला गया मुकाबला

इस वक्त टी20 मुंबई लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सूर्यकुमार यादव भी खेल रहे हैं। सोमवार को एमएससी मराठा रॉयल्स और ट्रायम्फ नाइट्स MNE के बीच मैच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएससी मराठा रॉयल्स की टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.5 ओवर में केवल 152 रन बनाकर ही आउट हो गई। जवाब में ट्रायम्फ नाइट्स MNE ने केवल 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर ही दिया गया लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। 

सूर्यकुमार यादव ने 32 बॉल पर ठोक दिए नाबाद 72 रन

मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी दिखाई दी। सूर्या नंबर चार खेलने के लिए उतरे और 36 बॉल पर ही 72 रन ठोक दिए। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का आया। सूर्या ने अपनी टीम को जीत दिलाई और आखिर तक नाबाद रहे। नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे नूतन कुमार गोयल ने भी 42 बॉल पर 56 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या का बल्ला चल रहा है खामोश

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने इसी साल मार्च में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान सूर्या का बल्ला नहीं चला। कई बार तो वे एक एक रन के लिए भी तरसते हुए नजर आए। इसके बाद जब आईपीएल का आगाज हुआ तो वहां भी सूर्या संघर्ष करते हुए दिखे। इसके बाद ही लगने लगा था कि अब सूर्या के लिए टीम में जगह बना पाना मुश्किल होगा। 

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बनाए गए हैं नए कप्तान

इस बीच बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। इसमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं था। उनसे ना केवल कप्तानी ले ली गई, ​बल्कि टीम से भी बाहर कर दिए गए। सूर्या की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। अब सूर्या के पास ऐसे ही टूर्नामेंट बचे हैं, जहां वे खेलकर अपनी वापसी की संभावनाएं जीवित रख सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs SL: ​सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम श्रीलंका ए मुकाबला, एक्शन में होंगे वैभव सूर्यवंशी

मानव सुथार पहले ही मुकाबले में बने प्लेयर ऑफ द मैच, टेस्ट डेब्यू में ही रच दिया इतिहास

Latest Cricket News