A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 World Cup 2025 Schedule: चौथे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, पाकिस्तान का होगा बड़ा इम्तिहान

T20 World Cup 2025 Schedule: चौथे दिन खेले जाएंगे 3 मुकाबले, पाकिस्तान का होगा बड़ा इम्तिहान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले दो मैच जहां भारत में होंगे, वहीं तीसरा मैच श्रीलंका में होगा। पाकिस्तान की टीम एक बार फिर मैच के लिए मैदान में नजर आएगी।

T20 World Cup 2026 Day 4 Schedule- India TV Hindi Image Source : PTI टी20 विश्व कप 2026 शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार को भी क्रिकेट का रोमांच जारी रहेगा। अब विश्व कप चौथे दिन में पहुंच चुका है। लगातार तीन तीन मैच खेले जा रहे हैं। चौथे दिन भी तीन ही मुकाबले होने हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ करीब करीब हारा हुआ मैच जीतने के बाद अब पाकिस्तानी टीम अपने दूसरे मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी। सभी तीन मैच कब और कहां खेले जाएंगे, ये जान लीजिए। साथ ही उनका वक्त भी नोट करते चलिए, ताकि आपका पसंदीदा मुकाबला कहीं छूट ना जाए। 

चौथे दिन का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स बनाम नामिबिया मैच

आईसीसी विश्व कप में चौथे दिन का आगाज नीदरलैंड्स बनाम नामिबिया मैच से होगा। नीदरलैंड्स ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी थी और लगा रहा था कि वे मैच जीत जाएंगे, लेकिन अपनी ही गलती से वे मैच हार गए। नीदरलैंड्स बनाम ना​मिबिया मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। 

न्यूजीलैंड बनाम यूएई मैच के बाद पाकिस्तान और यूएसए के बीच मुकाबला

इसके बाद आएगी दूसरे मैच की बारी। इसमें यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात की टीम न्यूजीलैंड के सामने होगी। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है और इसका वक्त दोपहर तीन बजे से रहेगा। देखना होगा कि न्यूजीलैंड और यूएई की टीमें कैसा खेल दिखाती हैं। इसके बाद दिन का आखिरी मैच कोलंबो में खेला जाएगा। इसमें पाकिस्तान का मुकाबला यूएसए से होगा। ये एक बड़ा और अहम मुकाबला होगा। इससे पहले जब साल 2024 में पाकिस्तान और यूएसए की टीमें टी20 विश्व कप में आमने सामने आई थीं, तब यूएसए ने पाकिस्तान को पीटकर उलटफेर किया था। 

यूएसए ने पहले ही मैच में किया था कमाल का प्रदर्शन

इस बार यूएसए की टीम ये आत्मविश्वास लेकर मैदान में उतरने जा रही है कि वे पाकिस्तान को फिर से हरा सकते हैं। यूएसए की टीम ने भारत के खिलाफ खेले गए पहले मैच में कमाल का खेल दिखाया था। टीम इंडिया को एक वक्त अमेरिका ने बैकफुट पर ला दिया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की एक जुझारू पारी ने उन्हें हरा दिया। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ यूएसए की टीम कैसा प्रदर्शन करेगी, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। 

इंडिया टीवी पर मिलेगी टी20 विश्व कप की हर जानकारी

इस बीच आपको फिर से याद दिला दें कि टी20 विश्व कप को लेकर इंडिया टीवी हिन्दी की वेबसाइट पर लगातार विशेष कवरेज जारी है। इस पेज पर आप लेटेस्ट स्टोरी, हर मैच का लाइव स्कोर, हिंदी कमेंट्री के साथ ही ताजा अंक तालिका देख सकते हैं। इसलिए यहां जरूर आइएगा, आपको एक साथ पूरी जानकारी यहां पर मिलेगी। आपको कहीं और जाने की कोई जरूरत नहीं है। 

यह भी पढ़ें  

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का U-Turn, भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने को तैयार!

IND vs PAK: PCB ने रख दी एक और डिमांड, जल्द होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर फैसला

Latest Cricket News