IND vs NED Live Streaming: फ्री में कैसे टीवी पर देखें भारत बनाम नीदरलैंड्स का मुकाबला, ये रहा सबसे आसान तरीका
IND vs Netherlands Live Streaming: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना अगला ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी। ये मुकाबला18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NED Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखरी मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 18 फरवरी को खेलेगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ नीदरलैंड्स की टीम भी इस मैच को जीतकर उलटफेर करना चाहेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आप भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच?
भारत और नीदरलैंड्स के बीच इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी कि शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर होंगे। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे वहीं नीदरलैंड्स की टीम इस मैच में स्कॉट एडवर्ड्स की अगुवाई में खेलती हुई आएगी। देखना ये होगा कि दोनों टीमों प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है। आपको बता दें कि नीदरलैंड्स की टीम इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब रही है।
कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच को लाइव?
अब बात करते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर। इंडिया वर्सेस नीदरलैंड्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लेकिन वहां आपको मैच देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर की जाएगी।
IND vs NED: फ्री में कैसे देख सकते हैं ये मैच?
अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप सिर्फ डाटा खर्च करके अपने स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं। वहीं इस मैच से जुड़ी हर अपडेट आपको इंडिया टीवी की साइट पर मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान पर मंडरा रहे संकट के बादल, सुपर 8 का ये बन रहा है सिनेरिया और समीकरण
