A
Hindi News खेल क्रिकेट IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IND vs USA Weather Report: भारत-यूएसए मैच में बारिश डालेगी खलल? कैसा रहेगा मुंबई का मौसम, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करना चाहेगी।

Wankhede Stadium- India TV Hindi Image Source : AFP वानखेड़े स्टेडियम

T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच के साथ करेगी। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की कोशिश ये रहेगी कि वह जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करें। दोनों टीमों के बीच इस मैच में रोमांचक टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया इस समय शानदार फॉर्म में है, उन्होंने हाल के दिनों में इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन फिर भी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम यूएसए को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।

वार्मअप मैच में यूएसए ने दी थी टीम इंडिया को टक्कर

यूएसए ने इंडिया ए के खिलाफ वार्मअप मैच में दमदार खेल दिखाया था। 238 रनों के जवाब में अमेरिका के बल्लेबाजों ने 200 रन ठोक डाले थे। यूएसए अपनी बैटिंग पॉवर को दिखाकर मैदान पर उलटफेर करने को बेकरार होगी, लेकिन उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। इस बीच मैच शुरू होने से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर चिंता हैं। सब ये जानना चाहते हैं कि क्या इस मैच के दौरान बारिश खलल डालेगी? तो आइए हम आपको बताते हैं कि IND vs USA मैच के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहेगा।

IND vs USA मैच के दौरान कैसा रहेगा मुंबई का वेदर?

भारत और यूएसए का मैच 7 फरवरी को शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस दिन मुंबई में बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मैच के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है और मुकाबले में कोई खलल नहीं पड़ने वाली है। दिन के दौरान वहां का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है और ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है।

IND vs USA मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत- ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

USA- मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शयान जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

यह भी पढ़ें

विराट कोहली ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया को दी बधाई, लिखा - हमारा दबदबा जारी है

स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश के घाव पर छिड़का नमक, टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने से पहले आया बड़ा बयान

Latest Cricket News