T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड से हारने के बाद गुस्से से लाल हुए कप्तान राशिद खान, किसपर फोड़ा हार का ठीकरा
T20 World Cup 2026 में न्यूजीलैंड का पहला मैच अफगानिस्तान से हुआ। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन यानी कि 8 फरवरी को दिन का पहला मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में 182 रन बनाने के बावजूद अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। अफगानी टीम के साथ टी20 इंटरनेशनल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब उनकी टीम 180 रन बनाने के बाद हार गई हो। इस बीच कीवी टीम से मिले हार के बाद राशिद खान काफी गुस्से में नजर आए और उन्होंने इस हार का ठीकरा अपने गेंदबाजों पर फोड़ दिया है।
मैच हारने के बाद राशिद खान ने क्या कहा?
राशिद खान ने मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हम नहीं चाहते थे कि ऐसा हो, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसी हार है जिससे हम सीखेंगे, खासकर बॉलिंग डिपार्टमेंट में। मुझे लगता है कि हमने स्कोरबोर्ड पर एक अच्छा टोटल लगाया। लेकिन फिर भी बीच में, मुझे लगता है कि हमने उन्हें रन बनाने के ज्यादा मौके दिए। मुझे लगता है कि यही वह एरिया है जहां हमें सुधार करने की जरूरत है। मुजीब ने गेंद से बहुत अच्छी शुरुआत की। बल्लेबाजों ने भी अच्छी शुरुआत की। सभी को मोमेंटम मिला। लेकिन पावरप्ले के बाद मुझे लगता है कि हम सही एरिया में गेंद नहीं डाल पाए यह कुछ ऐसा है जिससे हमें यहां से सीखना है और अगले मैच में आगे बढ़ना है।
गेंदबाज अपने प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर पाए- राशिद खान
अफगानिस्तान के कप्तान ने आगे कहा कि गेंदबाज के तौर पर हमारे पास प्लान ए प्लान बी मौजूद थे, लेकिन हम उसे एग्जीक्यूट नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि हमने लगातार सही एरिया में गेंद नहीं डाली और इससे उन्हें बीच के ओवरों में इतने रन बनाने का मौका मिला। मुझे लगता है कि अगर हमने स्टंप्स पर और अच्छी लेंथ एरिया में बॉलिंग की होती, तो कीवी बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बहुत मुश्किल होता। मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो हमने नहीं किया और उम्मीद है कि हम अगले गेम में इन गलतियों को नहीं दोहराएंगे। मुझे लगता है कि सभी ने अपना बेस्ट देने की कोशिश की।
न्यूजीलैंड ने हासिल किया 183 रन का टारगेट
न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां कीवी टीम ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 183 रनों का टारगेट 13 गेंद बाकी रहते चेज किया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। कीवी टीम के लिए टिम सीफर्ट ने सबसे ज्यादा 42 बॉल पर 65 रन बनाए।
यह भी पढ़ें
रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया