Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच टॉस के समय हुई क्या बातचीत? सामने आया VIDEO, हिटमैन का दिखा निराला अंदाज

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच टॉस के समय हुई क्या बातचीत? सामने आया VIDEO, हिटमैन का दिखा निराला अंदाज

IND vs USA: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज शानदार जीत के साथ किया है, वहीं मुंबई में यूएसए के खिलाफ हुए इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे थे, जिनकी टॉस के समय सूर्यकुमार यादव से बातचीत हुई थी, जिसका वीडियो अब सामने आ चुका है।

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
Published : Feb 08, 2026 01:51 pm IST, Updated : Feb 08, 2026 01:51 pm IST
Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI रोहित शर्मा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को यूएसए की टीम के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला, जिसे वह 29 रनों से जीतने में कामयाब रहे। टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत दिलाने में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से 84 रनों की अहम नाबाद पारी देखने को मिली। वहीं इस मैच को देखने के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी पहुंचे हुए थे, जिनको आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एंबेसडर बनाया है। रोहित शर्मा मुकाबले के शुरू होने से पहले वानखेड़े स्टेडियम के अंदर टीम इंडिया के प्लेयर्स से भी मिले जिसमें उनकी और कप्तान सूर्या की टॉस के समय का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सूर्या ने जब एक सवाल रोहित से पूछा तो हिटमैन अपने अंदाज में उन्हें डांट लगा दी।

जल्दी बताओ, मुझे बल्लेबाजी करनी चाहिए या पहले गेंदबाजी

यूएसए के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में जब टॉस के लिए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पिच के पास पहुंचे तो उसी दौरान रोहित शर्मा उनके पीछे से जा रहे थे। सूर्या ने रोहित को देखते ही तुरंत उनके पास दौड़कर टॉस जीतने पर क्या करना चाहिए इसको लेकर सवाल पूछा, जिसमें सूर्या ने कहा कि जल्दी बताओ, मुझे बल्लेबाजी करनी चाहिए या पहले गेंदबाजी? इतना सुनते ही रोहित शर्मा ने उन्हें मजाकिया अंदाज में डांट लगाते हुए कहा कि पागल है क्या? गेंदबाजी कर। रोहित का ये जवाब सुनते ही सूर्या के चेहरे पर भी हंसी देखने को मिली।

अजीब लग रहा है ना, वहां से यहां

आईसीसी की तरफ से रोहित शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, उसमें उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में अपने अनुभव को शेयर किया, इसी दौरान वह ड्रेसिंग रूम की बालकनी में मौजूद टीम इंडिया के प्लेयर्स भी नीचे खड़े होकर बात करते हुए दिखे। इस दौरान रोहित शर्मा ने उनसे कहा कि अजीब लग रहा है ना, वहां से यहां अजीब लग रहा है न? इसके अलावा रोहित ने कहा कि यह बहुत इमोशनल फीलिंग है क्योंकि मुझे अभी भी मैदान के उस तरफ के बजाय इस तरफ होने की आदत नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे सिराज, फिर सूर्या के कॉल ने T20 वर्ल्ड कप में पहुंचा दिया

ICC का बड़ा ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत बड़ी टीम में किया शामिल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement