1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC का बड़ा ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत बड़ी टीम में किया शामिल

ICC का बड़ा ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को बहुत बड़ी टीम में किया शामिल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 08, 2026 10:52 am IST,  Updated : Feb 08, 2026 10:52 am IST

वैभव सूर्यवंशी के कारनामे की बदौलत भारतीय U19 टीम वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। अब वैभव ने एक और बड़ा कमाल कर दिया है।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Vaibhav Sooryavanshi:ICC U19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नायक रहे 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन की यादगार पारी खेलने वाले वैभव को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुने जाने के बाद अब ICC की टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम (Team of the Tournament) में भी जगह मिली है। इस टीम का चयन ICC सिलेक्शन पैनल द्वारा किया गया, जिसमें इयान बिशप (कन्वीनर), लिडिया ग्रीनवे, एंडी फ्लावर और टेलफोर्ड वाइस शामिल थे। वैभव सूर्यवंशी के साथ भारत के दो अन्य खिलाड़ी कनिष्क चौहान और हेनिल पटे को भी 12 सदस्यीय इस खास टीम में शामिल किया गया है।

फाइनल में वैभव का धमाका

फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की विस्फोटक पारी टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण रही। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने खिताब अपने नाम किया और वैभव को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए। वहीं, कनिष्क चौहान ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से लगातार उपयोगी योगदान दिया, जबकि हेनिल पटेल ने अपनी घातक गेंदबाजी से सबका ध्यान खींचा। पटेल ने कुल 11 विकेट झटके, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 5 रन देकर 16 विकेट लेने वाला शानदार स्पेल भी शामिल रहा।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा

फाइनल में उपविजेता रही इंग्लैंड की टीम से भी तीन खिलाड़ियों को इस सर्वश्रेष्ठ XI में जगह मिली है। विकेटकीपर-बल्लेबाज थॉमस रेव को टीम का कप्तान बनाया गया है। रेव ने टूर्नामेंट में 330 रन बनाए। उनका औसत 66 रहा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में लगाया गया शतक उनकी सबसे यादगार पारियों में शामिल रहा।

इंग्लैंड के ही मैनी लम्सडन, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, और बेन मेयस, जिन्होंने 444 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जुटाए, भी इस टीम का हिस्सा हैं। मेयस ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 191 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के सितारे भी शामिल

श्रीलंका के विरान चामुदिता को भी टीम में चुना गया है। चामुदिता ने जापान के खिलाफ 192 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी,  अफगानिस्तान के फैसल खान शिनोजादा और नूरिस्तानी ओमरजई ने सेमीफाइनल तक अपनी टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फैसल ने आयरलैंड और भारत के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए, जबकि नूरिस्तानी ने टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ओलिवर पीक ने भी दो शतक लगाए, जबकि पाकिस्तान के अली रजा और वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिनर विटेल लॉज ने भी अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ी।

ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट: वैभव सूर्यवंशी (भारत), विरान चामुदिता (श्रीलंका), फैसल खान शिनोजादा (अफगानिस्तान) थॉमस रेव (विकेटकीपर, कप्तान – इंग्लैंड), ओलिवर पीक (ऑस्ट्रेलिया), बेन मेयस (इंग्लैंड), कनिष्क चौहान (भारत), नूरिस्तानी ओमरजई (अफगानिस्तान), विटेल लॉज (वेस्टइंडीज), अली रजा (पाकिस्तान), मैनी लम्सडेन (इंग्लैंड) और हेनिल पटेल (भारत)।

यह भी पढ़ें:

सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ दिया पीछे, अब निशाने पर युवराज सिंह

USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार का खुलासा, स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल