Suryakumar Yadav: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में USA की टीम को मात दी। टीम इंडिया की इस जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव का अहम योगदान रहा। सूर्या ने शानदार अर्धशतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल रहे। जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर बड़ा अपडेट दिया। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की है कि ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर अगले मुकाबले से पहले दिल्ली में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारत को 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलना है। USA के खिलाफ मुकाबले में भारत की 29 रन से जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं। वह बिल्कुल ठीक हैं, सब कुछ सही है।
दरअसल, वॉशिंगटन सुंदर पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के दौरान साइड स्ट्रेन का शिकार हो गए थे, जिसके बाद से वह मैदान से बाहर थे। ODI सीरीज में उनकी जगह आयुष बडोनी को शामिल किया गया था, लेकिन चोट ज्यादा गंभीर नहीं होने की वजह से भारत ने उन्हें T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर नहीं किया।
बुमराह को लेकर कप्तान ने दी अपडेट
भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल पाए। इस पर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि बुमराह मौसम की वजह से तेज बुखार से जूझ रहे थे, जैसे अभिषेक की तबियत खराब थी। लेकिन अब सब कुछ ठीक है।
सूर्या की दमदार पारी से जीती टीम इंडिया
मैच की बात करें तो अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जबरदस्त दबाव में ला दिया। भारतीय टीम महज 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी और हार का खतरा साफ नजर आने लगा था। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव चट्टान बनकर खड़े रहे। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली और भारत को 161/9 तक पहुंचाया। अंत में यही स्कोर जीत के लिए काफी साबित हुआ।
यह भी पढ़ें
IND vs USA: सूर्या ने की सौरभ की ऐसी धुनाई, जयसूर्या का रिकॉर्ड हुआ धराशायी
IND vs USA: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोहली को छोड़ा पीछे, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से गए चूक