1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs USA: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोहली को छोड़ा पीछे, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से गए चूक

IND vs USA: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कोहली को छोड़ा पीछे, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से गए चूक

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 07, 2026 09:33 pm IST,  Updated : Feb 07, 2026 09:33 pm IST

IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहले ही मुकाबले में बल्ले से कमाल देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने यूएसए के खिलाफ मैच में नाबाद 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Suryakumar Yadav- India TV Hindi
सूर्यकुमार यादव Image Source : AP

भारत और यूएसए की टीम के बीच में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। भारतीय टीम ने इस मैच में एक समय 77 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को इस मुकाबले में एक लड़ने लायक के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं सूर्या ने एक खास मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया।

सूर्यकुमार यादव सिर्फ कुछ रनों से रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तरफ से बतौर कप्तान एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2024 में खेले गए टी20 वर्ल्ड में ग्रास आइसलेट के स्टेडियम में 92 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव सीधे दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान खेल रहे हैं। वहीं सूर्या ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है, जो पहले इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। कोहली ने साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 57 रनों की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

  • रोहित शर्मा - 92 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2024)
  • सूर्यकुमार यादव - 84 रन बनाम यूएसए (साल 2026)
  • विराट कोहली - 57 रन बनाम पाकिस्तान (साल 2021)
  • एमएस धोनी - 45 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2007)

सूर्या ने बाबर को भी छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ अपनी नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर बाबर आजम को भी पीछे छोड़ने का काम किया। टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान डेब्यू करते हुए ये अभी तक किसी भी खिलाड़ी की दूसरा सबसे अधिक स्कोर है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है जिन्होंने साल 2009 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है, जबकि तीसरे नंबर पर बाबर आजम हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के रूप में डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी

  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 88 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2009)
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 84 रन बनाम यूएसए (साल 2026)
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 68 रन बनाम भारत (साल 2021)
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 65 रन बनाम केन्या (साल 2007)
  • मोहम्मद अशरफुल (बांग्लादेश) - 61 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 2007)

ये भी पढ़ें

IND vs USA: वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा के साथ हुआ ऐसा, जो काम आशीष नेहरा ने किया वही खुद कर बैठे

IND vs USA: टीम इंडिया ने पहली बार लिया ये बड़ा फैसला, टी20 इंटरनेशनल में देखने को मिला ये अद्भुत नजारा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल