ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान, 8 प्लेयर्स की लिस्ट में सिर्फ 1 भारतीय का नाम
ICC ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान कर दिया है। इस अवॉर्ड के लिए कुल 8 प्लेयर्स को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें एक ही भारतीय खिलाड़ी को जगह मिली है।

ICC ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के नॉमिनीज का ऐलान कर दिया है। इस खिताब के लिए कुल 8 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम है। हैरानी की बात यह है कि फाइनल में पहुंचने न्यूजीलैंड की टीम से भी सिर्फ 2 खिलाड़ियों को ही इस लिस्ट में जगह मिली है। बता दें कि न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर रोमांचक जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच आइए आपको बताते हैं कि प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट के लिए नॉमिनेट किए गए प्लेयर्स का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में ऐसा रहा है।
विल जैक्स (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप में आठ में से छह मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। जैक्स ने टूर्नामेंट के दौरान चार बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीताविल जैक्स ने बल्ले के साथ-साथ इस टूर्नामेंट में गेंद से भी दम दिखाया है। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है।
साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान की टीम के लिए इस वर्ल्ड कप में साहिबजादा फरहान ने उनके अन्य बल्लेबाजों की तुलना में अच्छी बैटिंग की। उन्होंने छह पारियों में 383 रन बनाए और मेन्स T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा न बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। फरहान मेन्स T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में दो सेंचुरी बनाने वाले पहले प्लेयर भी बने।
लुंगी एनगिडी (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी साउथ ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में उन्होंने लगातार गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। इस पूरे वर्ल्ड कप में एनगिडी को 7 मैच खेलने का मौका मिला था, वहां उन्होंने कुल 12 विकेट अपने नाम किए थे।
एडेन मार्करम (साउथ अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम इस T20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाज थे। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने आठ मैचों में तीन हाफ-सेंचुरी लगाईं। इस वर्ल्ड कप में उन्होंने 8 पारियों में 286 रन बनाए। वहीं बॉलिंग में भी उन्होंने अहम योगदान देते हुए 1 विकेट अपने नाम किए।
रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने जारी T20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया है। उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट अपने नाम किए। वहीं बैटिंग में भी वह 128 रन बना चुके हैं। अब वह फाइनल में गेंद और बल्ले से अहम योगदान देना चाहेंगे।
शैडली वैन शल्कविक (USA)
USA की टीम इस वर्ल्ड कप से ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। लेकिन ग्रुप स्टेज के चार मैचों में ही टीम के तेज गेंदबाज शैडली वैन शल्कविक ने अपनी धारदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। सिर्फ चार मैचों में अमेरिका के इस गेंदबाज ने 6.80 की इकॉनमी रेट से 13 विकेट लिए थे। वह अभी भी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)
टिम सीफर्ट ने भी T20 वर्ल्ड कप में अब तक कीवी टीम के शानदार अभियान में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सेमीफाइनल मैच तक आठ मैचों में 45.66 के औसत से 274 रन बनाए हैं। सीफर्ट ने अफगानिस्तान और UAE के खिलाफ फिफ्टी के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, लेकिन सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी 58 रन की पारी उनके लिए इस टूर्नामेंट की सबसे अहम पारी साबित हुई।
संजू सैमसन (भारत)
संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में अब तक अपनी बल्लेबाजी आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने टूर्नामेंट में भारत के पिछले दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया था। सैमसन ने वेस्टइंडीज पर सुपर 8 की अहम जीत में सिर्फ 50 गेंदों पर नाबाद 97* रन बनाए और फिर नॉकआउट सेमीफाइनल में उन्होंने 42 गेंदों पर 89 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में संजू सैमसन अब तक 4 मैचों में 77.33 की औसत से 232 रन बना चुके हैं। वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने की रेस में एकमात्र भारतीय हैं।
यह भी पढ़ें
टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचते ही चहक उठे कप्तान सूर्या, अंग्रेज कप्तान काफी निराश
भारत और इंग्लैंड ने मिलकर बना दिया टी20 विश्व कप का नया कीर्तिमान, 10 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त