A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 WC 2026: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दो खिलाड़ी हुए फिट, लेकिन अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर

T20 WC 2026: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, दो खिलाड़ी हुए फिट, लेकिन अभिषेक शर्मा हो सकते हैं बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच नामीबिया से खेलेगी। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है। सुंदर फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं।

Team India- India TV Hindi Image Source : PTI टीम इंडिया

T20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच भारत और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह इस टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए दो बड़ी खुशखबरी आई है। स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जो चोट की वजह से अब तक टीम से बाहर थे, वह अब फिट होकर टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह जो तबियत खराब होने की वजह से पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, वह भी फिट हो चुके हैं।

बुमराह ने नेट्स में की रफ्तार भरी गेंदबाजी

भारत और नामीबिया के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम 10 फरवरी की शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए पहुंची। टीम इंडिया जब प्रैक्टिस के लिए उतरी उस वक्त  मैदान पर जसप्रीत बुमराह नजर आए, जिन्होंने नेट्स में काफी देर गेंदबाजी की। वे बीमार होने की वजह से मुंबई में खेले गए मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। टीम के अस्सिस्टें कोच रेयान टेन डोएशे ने कहा कि बुमराह ने 10 दिन तक गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने शुरुआत में हल्की दौड़ लगाई और फिर कप्तान सूर्यकुमार यादव को पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। बुमराह ने इस दौरान भारतीय कप्तान को अपनी रफ्तार से चकमा देते हुए बोल्ड भी किया।

सुंदर ने की बॉलिंग और फील्डिंग प्रैक्टिस

इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होने वाले वॉशिंगटन सुंदर भी दिल्ली में टीम के साथ जुड़ गए। वो भी पहले मैच से बाहर थे। वह प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथ नजर आए। अस्सिस्टेंट कोच ने सुंदर को लेकर कहा कि वॉशिंगटन कल टीम से जुड़ गए हैं और उन्होंने आज अभ्यास भी किया। सुंदर ने आज फील्डिंग पर ज्यादा फोकस किया और बाद में उन्होंने तिलक वर्मा को बॉलिंग भी।

अभिषेक शर्मा हो सकते हैं अगले मैच से बाहर

इस दौरान टीम इंडिया के खेमे से एक टेंशन वाली खबर भी आई। दरअसल ओपनर अभिषेक शर्मा इस वक्त बीमार हैं और वह नामीबिया के खिलाफ मैच से बाहर हो सकते हैं। यहां तक कि टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने भी कहा है कि अभी मुकाबले में दो दिन का समय है, देखते हैं कि उनके तबियत में कितना सुधार होता है। अगर वे बुधवार को होने वाले प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए तो फिर वे नामीबिया के खिलाफ मैच को मिस कर सकते हैं। हालांकि उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच तक वह फिट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें

श्रीलंका टीम की बढ़ी मुसीबत, T20 World Cup से बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के फैन हुए जोस बटलर, कहा- '14 साल में ऐसा है तो 18-20 की उम्र में क्या करेगा'

Latest Cricket News