1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे में इंग्लैंड पर भारी रही है टीम इंडिया, हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही, कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

वनडे में इंग्लैंड पर भारी रही है टीम इंडिया, हेड-टू-हेड आंकड़े दे रहे गवाही, कुछ ऐसा है रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। हाल ही में टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद, भारतीय टीम अब वनडे मैचों में इंग्लैंड को हराकर उस हार का बदला लेना चाहेगी।

IND vs ENG- India TV Hindi
Image Source : AP भारत बनाम इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन के बर्मिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जहां टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद, भारतीय टीम अब वनडे मैचों में इंग्लैंड को हराकर उस हार का बदला लेना चाहेगी। इससे पहले हम आपको बताएंगे कि भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है।

ODI में हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी?

वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड और भारत के बीच अब तक 110 मैच खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया को 61 मैचों में जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड ने 44 मैचों में बाजी मारी है। इन आंकड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि हेड टू हेड में रिकॉर्ड में यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच 3 मैच ऐसे रहे हैं जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकला है। वहीं दो मैच टाई रहा है। अब इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखना दिलचस्प होगा।

इंग्लैंड में वनडे में कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड?

भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया को 18 में जीत मिली है, वहीं 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है। इंग्लैंड की सरजमीं पर यहां मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड में आखिरी सीरीज साल 2022 में खेली थी, वहां रोहित की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था।

ODI टीम में जसप्रीत बुमराह की हुई है वापसी

वनडे मैचों में भारत की तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। लंबे समय के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है, 2023 के बाद पहली बार बुमराह वनडे खेलते हुए नजर आएंगे। उनका साथ देने के लिए टीम में प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को रखा गया है। हर्षित राणा चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा कुलदीप यादव संभालेंगे। इसके साथ ही रोहित और विराट इस वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें

राहुल द्रविड़ संभालेंगे इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान? मैकुलम के हटने के बाद कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रेस में शामिल

इंग्लैंड में विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, सचिन तेंदुलकर का तोड़ सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News