1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Team India Schedule : भारतीय टीम का अब ये है शेड्यूल, नोट कीजिए सारी तारीखें

Team India Schedule : भारतीय टीम का अब ये है शेड्यूल, नोट कीजिए सारी तारीखें

Team India Schedule IND vs AUS : एशिया कप 2022 के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसका शेड्यूल जारी हो गया है।

IND vs AUS T20I Series- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV IND vs AUS T20I Series

Highlights

  • एशिया कप 2022 के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी सीरीज
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जल्द की जाएगी टीम इंडिया की घोषणा

Team India Schedule  IND vs AUS T20I Series :  टीम इंडिया के लिए अब एशिया कप 2022 खत्म हो गया है। हालांकि अभी एक मैच बचा हुआ है, लेकिन इस मैच के अब कोई मायने नहीं रह गए हैं, क्योंकि भारत और अफगानिस्तान की टीमें पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अफगानिस्तान से खेलने के बाद टीम इंडिया वापस देश लौट आएगी और उसके बाद फिर नई सीरीज की तैयारी में जुटेगी। भारतीय टीम अपने अब अपने शेड्यूल के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलगी, जिसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। 

Image Source : IPLRohit Sharma and Aaron Finch

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी तीन टी20 मैचों की सीरीज
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होगा। पहला मैच पंजाब के मोहाली में खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा मैच 23 सितंबर को नागपुर में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके साथ ही ये सीरीज खत्म हो जाएगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो वो इस वक्त अपने देश में न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की वन डे सीरीज खेल रही है, उसके खत्म होने के बाद टीम भारत के लिए रवाना होगी। 

Image Source : INDIA TVIND vs AUS T20I Schedule

टी20 विश्व कप 2022 की तैयारी में जुटेगी टीम इंडिया
भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। टीम की कमान एक बार फिर से एरॉन फिंच के हाथ में होगी। हालांकि टीम इंडिया की घोषणा अभी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि एशिया कप खत्म होने के बाद 14 सितंबर को टीम का ऐलान किया जा सकता है। देखना ये दिलचस्प होगा कि क्या टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिय सीरीज के लिए एक ही टीम रहेगी, या फिर किसी खिलाड़ी को रेस्ट दिया जाता है। जल्द ही इसका भी खुलासा हो जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीरीज दोनों टीमों के लिए खास होगी, क्योंकि इससे टी20 विश्व की तैयारी की जा सकेगी। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज शेड्यूल
20 सितंबर: पहला टी20 मैच: मोहाली
23 सितंबर: दूसरा टी20 मैच: नागपुर
25 सितंबर: तीसरा टी20 मैच: हैदराबाद

 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

Asia Cup 2022 Final : पाकिस्तान और श्रीलंका ने कब जीता है एशिया कप, इस बार फिर मौका

Asia Cup 2022 : इन दो टीमों के बीच होगा फाइनल, ये दो मैच अभी बाकी

Virat Kohli Asia Cup 2022: टी20 में विराट कोहली को लगा ऐसा आघात, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

Asia Cup 2022 : एशिया कप के इतिहास में कभी नहीं हुआ ये काम, इस बार मुश्किल

Latest Cricket News