T20 World Cup: Warm Up मैच में चला तिलक वर्मा का बल्ला, USA के खिलाफ बनाए इतने रन
टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले तिलक वर्मा ने यूएसए के खिलाफ वार्म अप मैच में हिस्सा लिया। चोट की वजह से वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।

T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का वक्त बाकी रह गया है। उससे पहले सभी टीमें इस वक्त वार्म अप मैच खेलकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इसी कड़ी में इंडिया ए टीम का सामना यूएसए से हुआ। इस मैच के दौरान सभी को निगाहें तिलक वर्मा पर टिकी हुई थी। इंडिया ए के स्क्वॉड में तिलक वर्मा ही एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं। वह चोट की वजह से काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे।
Warm Up मैच में कैसा रहा तिलक वर्मा का प्रदर्शन?
तिलक वर्मा के लिए यह टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक कमबैक मैच था। इस मैच में प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद तिलक नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। उन्होंने 24 बॉल पर 38 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और दो बड़े-बड़े छक्के देखने को मिले। उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा। कमबैक मैच में तिलक ने उसी अंदाज में बैटिंग की, जैसी उनसे उम्मीद थी। अब टी20 वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी।
न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर थे तिलक वर्मा
तिलक वर्मा को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना था, लेकिन वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ऐसा नहीं किया गया। तिलक को सीओई में एक सिमुलेशन मैच खेलने के बाद टीम में शामिल किया गया है। तिलक की जगह श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन इस सीरीज में उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला।
तिलक वर्मा का टी20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है प्रदर्शन?
23 साल के तिलक वर्मा ने भारत के लिए अब तक 40 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 49.29 की औसत और 144 की स्ट्राइक रेट से 1183 रन आए हैं। इस फॉर्मेट में वह दो शतक भी ठोक चुके हैं, इसके अलावा उनके बल्ले से 6 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है। एशिया कप के फाइनल में तिलक ने मुश्किल परिस्थिति में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर भारत को चैंपियन बनाया था। इस वर्ल्ड कप में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
यह भी पढ़ें
क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई के स्क्वॉड में हुए दो बड़े चेंज, कप्तान की हुई टीम में वापसी
जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी