क्रिकेट में कई बार एक छोटी-सी गलतफहमी भारी पड़ जाती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे T20I मुकाबले में तिलक वर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। गेंद को चौका समझकर तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने दौड़ना बंद कर दिया और आपस में बातचीत करने लगे। दोनों को लगा कि गेंद बाउंड्री पार जा चुकी है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने मौके को हाथ से नहीं जाने दिया। नतीजा यह हुआ कि तिलक वर्मा को अपना विकेट गंवाना पड़ा।
तिलक वर्मा को भारी पड़ी गलती
यह घटना इंदौर में खेले गए मुकाबले के 17वें ओवर में हुई। वेस्टइंडीज के गेंदबाज गुडाकेश मोती ने लेग स्टंप के बाहर फुलटॉस गेंद फेंकी, जिस पर अक्षर पटेल ने जोरदार फ्लिक शॉट खेला। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में एक रन पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्हें लगा कि गेंद बाउंड्री तक पहुंच गई है। इसी गलतफहमी में दोनों ने दूसरा रन लेने की कोशिश करने के बजाय पिच के बीच में रुककर बातचीत शुरू कर दी। यहां तक कि दोनों ने एक-दूसरे को मुक्का मारकर बधाई भी दी। हालांकि, गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं गई थी और खेल जारी था। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। विकेटकीपर श होप ने गेंद पकड़कर स्ट्राइकर छोर पर अक्षर पटेल को रन आउट करने की कोशिश की और फिर गेंद मोती की ओर फेंक दी। मोती ने गेंद लेकर नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां बिखेर दीं।
थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद तिलक वर्मा को रन आउट करार दिया। अक्षर पटेल समय रहते अपनी क्रीज में पहुंच गए थे, लेकिन तिलक क्रीज से काफी दूर रह गए। फैसला आते ही अक्षर के चेहरे पर हल्की मुस्कान नजर आई, जबकि भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर डगआउट में इस घटनाक्रम से नाराज दिखाई दिए।
पहले भी हो चुका है ऐसा
क्रिकेट में इस तरह की गलतफहमी का यह पहला मामला नहीं है। साल 2011 में भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल भी इसी तरह रन आउट हो गए थे। उन्हें लगा कि उनके साथी इयोन मॉर्गन का शॉट चौके के लिए चला गया है। इसी गलतफहमी में वह क्रीज छोड़कर बातचीत करने लगे, जबकि गेंद खेल में थी। भारतीय फील्डरों ने गेंद वापस लाकर उन्हें रन आउट कर दिया। हालांकि, उस समय भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खेल भावना दिखाते हुए अपनी अपील वापस ले ली थी। इसके बाद बेल को दोबारा बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें:
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20I में पूरे किए 2000 रन
रोहित शर्मा ने रणजी ट्रॉफी में लिया पांच विकेट हॉल, मध्य प्रदेश की टीम 196 रन पर हुई ऑलआउट
Latest Cricket News