A
Hindi News खेल क्रिकेट ट्रेविस हेड ने तोड़ा 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में T20 वाली बैटिंग से मचाया तहलका

ट्रेविस हेड ने तोड़ा 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में T20 वाली बैटिंग से मचाया तहलका

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कमाल की बल्लेबाजी की है और उन्होंने अपने दम पर टीम को जीत दिलाई है।

travis head- India TV Hindi Image Source : AP ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड हमेशा से ही विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। अब एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार शतक जड़ा और विरोधी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। उनके आगे अंग्रेज गेंदबाज टिक नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हेड की वजह से ही ऑस्ट्रेलिया ने 205 के टारगेट को 28.2 ओवर्स में ही हासिल कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

ट्रेविस हेड ने चौथी पारी में 69 गेंदों में लगाया शतक

ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 83 गेंदों में कुल 123 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और चार छक्के शामिल रहे। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना शतक सिर्फ 69 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। इसी के साथ हेड ने एक अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी पारी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

ट्रेविस हेड ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

ट्रेविस हेड से पहले गिल्बर्ट जेसप के नाम टेस्ट क्रिकेट की चौथी पारी में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड था। इंग्लैंड के गिल्बर्ट ने साल 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की चौथी पारी में 76 गेंदों में शतक ठोका था। अब उनका 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड हेड ने चकनाचूर कर दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी बल्लेबाजी की है, जिसकी मिशाल बहुत ही कम देखने को मिलती है। उनके आगे इंग्लैंड के गेंदबाज टिक नहीं पाए।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए जड़ चुके 20 शतक

ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए साल 2018 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद से उन्होंने 61 टेस्ट मैचों में कुल 4107 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 20 अर्धशतक शामिल रहे हैं। हेड एक बार क्रीज पर टिक गए, तो बड़ी पारी खेलते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने शतक लगाकर दिखाया है कि वह टेस्ट क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट जैसी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

साहिबजादा फरहान ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाले पहले पाकिस्तानी

भारतीय टीम के लिए बड़ी टेंशन, ODI सीरीज से बाहर हो सकते हैं गिल; इन 2 प्लेयर्स में कप्तानी के लिए टक्कर

Latest Cricket News