A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, खेली ऐसी तूफानी पारी की एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, खेली ऐसी तूफानी पारी की एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

CSK vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे 27 साल के उर्विल पटेल के बल्ले से धुआंधार पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के साथ एक ऐसा कारनामा किया जो अब तक आईपीएल इतिहास में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

Urvil Patel- India TV Hindi
Image Source : AFP उर्विल पटेल

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2026 का मुकाबला खेल रही है, जिसमें उसे 204 रनों का टारगेट मिला है। इस मैच में सीएसके की टीम ने 45 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे 27 साल के उर्विल पटेल ने ऐसी तूफानी पारी खेली जिससे उन्हें कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस मैच में उर्विल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रनों की शानदार पारी खेली तो वहीं 13 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उर्विल ने अपनी इस पारी के दम पर एबी डिविलियर्स का 11 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड भी चकनाचूर करने का काम किया।

आईपीएल में लगाई संयुक्त सबसे तेज फिफ्टी

उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में अपनी पारी का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में किया जिसमें उन्होंने अधिकतर गेंदों को सीधे स्टैंड में पहुंचाया। उर्विल ने इस मैच में अपनी फिफ्टी सिर्फ 13 गेंदों में ही पूरी कर ली, जिसके साथ ही वह अब यशस्वी जायसवाल के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं उर्विल पटेल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में कामयाब रहे जो पहले सुरेश रैना के नाम पर थी जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2014 में खेले गए मुकाबले में 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज

  • यशस्वी जायसवाल - 13 गेंदें बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (साल 2023, कोलकाता)
  • उर्विल पटेल - 13 गेंदें बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (साल 2026, चेन्नई)
  • केएल राहुल - 14 गेंदें बनाम दिल्ली कैपिटल्स (साल 2018, मोहाली)
  • पैट कमिंस - 14 गेंदें बनाम मुंबई इंडियंस (साल 2022, पुणे)
  • रोमारियो शेफर्ड - 14 गेंदें बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (साल 2025, बेंगलुरु)

उर्विल पटेल इस मामले में आईपीएल में बने पहले खिलाड़ी

आईपीएल के इतिहास में अभी तक एक से एक आक्रामक बल्लेबाज देखने को मिले हैं, लेकिन उर्विल पटेल ने एक ऐसा कारनामा किया जो इससे पहले कोई भी बल्लेबाज करने में कामयाब नहीं हो सका था। उर्विल पटेल आईपीएल में अब पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो अपनी पारी की पहली 8 गेंदों में छह छक्के लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं इसके अलावा पहली 10 गेंदों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी उर्विल पटेल बन गए हैं जिसमें उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा है जिन्होंने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपनी पारी की पहली 10 गेंदों में 41 रन बनाए थे तो वहीं उर्विल ने इस मैच में अपनी पारी की पहली गेंदों में 42 रन बना दिए।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी के लिए आशीष नेहरा ने इशारे से चली चाल, सिराज को बाउंड्री लाइन से मिला था गुरुमंत्र, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे पर इमोशनल पोस्ट हुई वायरल, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

Latest Cricket News