1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के लिए आशीष नेहरा ने इशारे से चली चाल, सिराज को बाउंड्री लाइन से मिला था गुरुमंत्र, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी के लिए आशीष नेहरा ने इशारे से चली चाल, सिराज को बाउंड्री लाइन से मिला था गुरुमंत्र, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 10, 2026 04:05 pm IST,  Updated : May 10, 2026 04:05 pm IST

RR vs GT: गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच आशीष नेहरा का राजस्थान के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करने के लिए अपने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बाउंसर गेंद फेंकने का इशारा कर रहे हैं।

Mohammed Siraj And Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज और वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP/AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोलकर बोलते हुए देखने को मिल रहा है तो वहीं उनकी एक बड़ी कमजोरी भी अब सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा वैभव सूर्यवंशी जब 9 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो उनसे सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी, जिसमें वैभव ने आगाज भी उसी अंदाज में किया और अपनी पारी की पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज के खिलाफ छक्का जड़ दिया। हालांकि सूर्यवंशी इस पारी को अधिक बड़ा नहीं कर सके और 16 गेंदों में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें आउट करने के लिए गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच आशीष नेहरा ने एक बड़ी चाल बाउंड्री लाइन से चली थी, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

नेहरा ने सिराज को किया बाउंसर गेंद फेंकने का इशारा और वैभव हुए आउट

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में जब वैभव सूर्यवंशी काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे, तो उनके गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना थोड़ा मुश्किल दिख रहा था। ऐसे में गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा ने मोहम्मद सिराज जो पारी का तीसरा ओवर फेंकने आ रहे थे उनसे थोड़ा दिमाग लगाकर सही समय पर बाउंसर गेंद फेंकने का इशारा किया। इसके बाद सिराज ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद वैभव सूर्यवंशी को तेज बाउंसर फेंकी जिसकी रफ्तार 146.6 किलोमीटर प्रति घंटा थी जिसमें उन्हें खुलकर शॉट खेलने का मौका नहीं मिला और गेंद वहीं ऊपर काफी उठ गई। इस गेंद को आसानी से शॉर्ट फाइन लेग पर जीटी के फील्डर अरशद खान ने लपक लिया। वैभव सूर्यवंशी का विकेट हासिल करने के बाद मोहम्मद सिराज काफी खुश नजर आए तो वहीं उनके कोच भी डगआउट में बैठे मुस्कुरा रहे थे।

वैभव का विकेट बना इस मैच का टर्निंग प्वाइंट

राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में एकतरफा 77 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जिसमें मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट वैभव सूर्यवंशी का ही माना जा रहा है। जब वैभव ओपनिंग में यशस्वी जायसवाल के साथ खेल रहे थे तो रन काफी तेजी से बन रहे थे और इससे गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना हुआ था। वैभव के पवेलियन लौटने के साथ जहां रन गति पर ब्रेक लगा तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने काफी तेजी से विकेट भी गंवाए जिससे उन्हें फिर मुकाबले में वापसी करने का कोई मौका नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी की मदर्स डे पर इमोशनल पोस्ट हुई वायरल, मां के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

राजस्थान पर टूटा राशिद खान का कहर, 4 विकेट लेकर दिग्गजों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ चहल हैं आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल