A
Hindi News खेल क्रिकेट दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता का हुआ निधन, ओलंपिक में भारत को दिलाया था ब्रॉन्ज मेडल

दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता का हुआ निधन, ओलंपिक में भारत को दिलाया था ब्रॉन्ज मेडल

1972 ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Leander Paes- India TV Hindi Image Source : GETTY लिएंडर पेस

भारत के दिग्गज टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वेस पेस काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर ने इस वक्त पूरे खेल जगत को हैरान करके रख दिया है। वेस पेस 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।

फुटबॉल और रग्बी भी खेलते थे वेस पेस

वेस पेस का लंबे समय तक इंडियन स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए थे। उनकी देखरेख में कई खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में डेब्यू का मौका मिला। वेस ने इंडियन स्पोर्ट्स के लिए काफी काम किया। वह भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर की पोजिशन पर खेलते थे। इसके अलावा उन्होंने फुटबॉल, क्रिकेट और रग्बी जैसे अन्य खेलों में भी अपना हाथ आजमाया।

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष रह चुके थे वेस पेस

आपको बता दें कि वेस पेस 1996 से 2002 तक भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। वह एक स्पोर्ट्स मेडिसिन डॉक्टर भी थे। उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारतीय डेविस कप टीम सहित कई खेल संस्थानों के साथ एक मेडिकल कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया है।

वेस दुनिया के सबसे पुराने खेल क्लबों में से एक, कलकत्ता क्रिकेट और फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष रह चुके थे। उन्होंने पूर्व भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त की परपोती जेनिफर डटन से शादी की थी। उनके बेटे लिएंडर पेस भी टेनिस में भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीत चुके हैं। वे भारत के एकमात्र पिता-पुत्र की जोड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता हो। लिएंडर पेस ने भारत को 1996 ओलंपिक में टेनिस (सिंगल्स) में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

यह भी पढ़ें

जिस खिलाड़ी ने नहीं खेला एक भी इंटरनेशनल मैच उसे बनाया गया कोच, शार्दुल ठाकुर की टीम के साथ जुड़े

बाबर आजम से आगे निकले जोस बटलर, अंग्रेज बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

Latest Cricket News