1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

VIDEO: विराट कोहली ने टपकाया आसान कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हो गया वायरल

RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से फील्डिंग में उस समय एक बड़ी गलती हो गई जब उन्होंने अनिकेत वर्मा का आसान कैच टपका दिया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : PTI विराट कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 6 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। वहीं इस मैच में आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली जो मैदान पर अपनी शानदार फील्डिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं उनसे एक ऐसी गलती हो गई जिसका विश्वास किसी को नहीं था। कोहली ने अनिकेत वर्मा का ऐसा आसान कैच टपका दिया जिसपर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जो स्टैंड में इस मैच को देख रहीं थी उनका भी रिएक्शन वायरल हो गया।

कोहली भी कैच छोड़ने के बाद रह गए हैरान

सनराइजर्स हैदराबाद टीम के युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इस मैच में सभी को प्रभावित किया। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 18वें ओवर की तीसरी गेंद जो भुवनेश्वर कुमार ने फेंकी थी उसपर अनिकेत वर्मा ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद हवा में काफी ऊंची लॉन्ग ऑन की तरफ गई। इसी दौरान वहां पर फील्डिंग कर रहे विराट कोहली तेजी से दौड़ते हुए गेंद के नीचे आए और जब लगा कि वह इस कैच को काफी आसानी से लपक लेंगे ठीक उसी समय गेंद उनके हाथ में आने के साथ ही छिटक गई। कोहली जहां इस कैच को छोड़ने के बाद काफी हैरान दिखे तो वहीं स्टैंड में मौजूद अनुष्का शर्मा मुस्कुराते हुए दिखाई दी।

अनिकेत वर्मा ने खेली 43 रनों की शानदार पारी

आरसीबी के खिलाफ मैच में भले ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अनिकेत वर्मा अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे, जिसमें उनके बल्ले से 18 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। अनिकेत ने अपनी इस पारी में जहां तीन चौके लगाए तो वहीं चार शानदार छक्के भी लगाने में कामयाब रह और उनकी पारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में 200 रनों के स्कोर को पार करने में कामयाब हो सकी थी।

ये भी पढ़ें

VIDEO: ये कैच नहीं बवाल है, फिल साल्ट मैदान पर बन गए बाज; आरसीबी के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस का घर पर होगा केकेआर से सामना, अब तक ऐसा रहा है आईपीएल में रिकॉर्ड

Latest Cricket News