1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर कंगारू टीम, श्रीलंका से हारने के बाद क्या बोले कप्तान मार्श

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर कंगारू टीम, श्रीलंका से हारने के बाद क्या बोले कप्तान मार्श

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान काफी मायुश नजर आए।

Mitchell Marsh- India TV Hindi
Image Source : AFP मिचेल मार्श

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। इस वर्ल्ड कप में उनकी टीम को पहले जिम्बाब्वे और अब श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है। इन दो हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टी20 वर्ल्ड कप में सफर लगभग समाप्त हो गया है। यहां से उनके लिए सुपर-8 में पहुंचना नामुमकिन हो गया है। इस बीच श्रीलंका से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श काफी हताश और मायुश नजर आए। इस मुकाबले के बाद उन्होंने क्या कहा आइए हम आपको बताते हैं।

मैच हारने में बाद मिचेल मार्श ने क्या कहा? 

मुकाबला खत्म होने के बाद मिचेल मार्श ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि मुझे लगा कि हमने जो स्कोर बनाया वो एक कॉम्पिटिटिव टोटल था। लेकिन जिस तरह से हम मैच हारे उसके बाद सिर्फ निराशा महसूस हो रही है। श्रीलंका ने अच्छा खेला, उन्होंने हमें हरा दिया। हम जानते हैं कि हम अपना बेस्ट देकर बड़ा स्कोर बना सकते हैं। बस आखिर में हमने विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। हम अंत में पार्टनरशिप नहीं कर पाए और उन्होंने अच्छी बॉलिंग की। श्रीलंका ने हमें हरा दिया, इसके अलावा कहने को ज्यादा कुछ नहीं है। हमारी टीम अच्छा नहीं खेली। अब हम भगवान भरोसे हैं। हम अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं। हम जिम्बाब्वे-आयरलैंड के मैच से उम्मीद से देखते हैं, लेकिन हम इस हार से निराश हैं।

पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे मिचेल मार्श

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह इस टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच था। मिचेल मार्श चोट की वजह से शुरुआती दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में ट्रैविस हेड ने टीम का जिम्मा संभाला था। इस मैच में मार्श ने वापसी की थी। अपने कमबैक मैच में अच्छी पारी भी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। मार्श ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 27 बॉल पर 54 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए। लेकिन ये पारी टीम के काम नहीं आई।

श्रीलंका के बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। श्रीलंकाई बल्लेबाज पथुम निसांका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक जड़ दिया। कुसल मेंडिस ने 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और अंत में पवन रत्नायके ने भी 28 रन बनाकर मैच को फिनिश कर दिया। श्रीलंका ने 182 रनों के लक्ष्य को 18 ओवर की समाप्ति पर बड़ी आसानी से हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें

'गुस्सा छोड़ दो भाई'- सूर्यकुमार यादव ने कुलदीप के लिए रील बनाकर भेजा मैसेज, VIDEO हो गया वायरल

पथुम निसंका का टी20 वर्ल्ड कप में तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में मारी धमाकेदार एंट्री

Latest Cricket News