A
Hindi News खेल क्रिकेट T20 WC: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा अड़ियल रवैया, मैच बॉयकॉट करने से भारत को होगा ये फायदा

T20 WC: पाकिस्तान को भारी पड़ेगा अड़ियल रवैया, मैच बॉयकॉट करने से भारत को होगा ये फायदा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले पाकिस्तान ने एक बड़ा फैसला किया है। वह इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बहिष्कार करेंग।

Pakistan cricket team- India TV Hindi Image Source : AFP पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आगाज होना है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले पाकिस्तान ने नया ड्रामा शुरू कर दिया है। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आगामी वर्ल्ड कप में खेलने की अनुमति दी है, लेकिन उन्होंने ये भी फैसला किया है कि वह भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले मैच को बॉयकॉट करेंगे। पाकिस्तान का यह फैसला उसे कितना महंगा पड़ेगा, ये तो आने वाले वक्त के साथ पता चलेगा। लेकिन इससे टीम इंडिया को क्या फायदा होगा आइए हम आपको बताते हैं।

पाकिस्तान के बॉयकॉट करने से टीम इंडिया को मिलेंगे दो अंक

भारत और पाकिस्तान की टीमें वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में है। चारों ग्रुप में 5-5 टीमें हैं, जिनमें से 2-2 टीमें सुपर-8 स्टेज में जाएंगी। पाकिस्तान के बायकॉट का मतलब यह होगा कि इस मैच के 2 पॉइंट्स भारत को मिल जाएंगे और भारत के सुपर-8 में पहुंचने की राह काफी आसान हो जाएगी। ICC की प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक बॉयकॉट करने से पाकिस्तान का रन रेट भी खराब होगा। वहीं भारत का रन रेट बेहतर हो जाएगा। 16.10.7 क्लॉज के मुताबिक पाकिस्तान के 20 ओवर में 0 रन होंगे। जबकि भारत का एक भी ओवर काउंट नहीं होगा। इससे पाकिस्तान का रन रेट माइनस में जा सकता है। ग्रुप-ए में भारत और पाकिस्तान के अलावा नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर इस स्थिति में भी सुपर-8 में पहुंच सकती है।

7 फरवरी को पाकिस्तान खेलेगा पहला मैच

पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करता है तो उस स्थिति में भारत को पूरे अंक मिल जाएंगे, लेकिन आईसीसी के पास पीसीबी पर जुर्माना लगाने का अधिकार भी बना रहेगा। पाकिस्तान इस वर्ल्ड कप में सात फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा, इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया से उनका मैच होगा। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेलेगा।

ICC लगा सकता है पाकिस्तान पर बैन

पाकिस्तान के इस बॉयकॉट के बाद ICC उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई भी कर सकता है। आईसीसी पाकिस्तान पर कई तरह के बैन भी लगा सकता है। ICC पाकिस्तान को फ्यूचर में द्विपक्षीय सीरीज खेलने से निलंबित कर सकता है। यानी कोई भी टीम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल सकेगी। इतना ही नहीं पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर भी एक तरह से रोक लगेगी और इन खिलाड़ियों को एनओसी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा पाकिस्तान टीम एशिया कप में भी हिस्सा नहीं ले सकेगी।

यह भी पढ़ें

WPL 2026: एलिमिनेटर मैच का शेड्यूल हुआ तय, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा मैच, मुंबई इंडियंस बाहर

बड़ी खबर, T20 WC 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में नहीं लेगा हिस्सा

Latest Cricket News