1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026: एलिमिनेटर मैच का शेड्यूल हुआ तय, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा मैच, मुंबई इंडियंस बाहर

WPL 2026: एलिमिनेटर मैच का शेड्यूल हुआ तय, इन दो टीमों के बीच खेला जाएगा मैच, मुंबई इंडियंस बाहर

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 01, 2026 10:57 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 10:58 pm IST

वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली ने यूपी को मात दी। इसके साथ ही इस सीजन मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो गया।

DCW vs UPW- India TV Hindi
दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स Image Source : X@WPL

WPL 2026 का आखिरी लीग स्टेज मैच 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की की। मुकाबले में यूपी की टीम पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। 123 रन के टारगेट को दिल्ली ने 18.4 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच के साथ ही ये सभी साफ हो गया कि एलिमिनेटर मैच में किन-किन टीमों का सामना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम भी पहले ही एलिमिनेटर में पहुंच चुकी थी, जहां उनका सामना अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम से होगा। ये एलिमिनेटर मैच 3 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच फरवरी को फाइनल मैच होगा। फाइनल में RCB का सामना एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा।

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस हुई बाहर

इस मैच के साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का सफर इस सीजन समाप्त हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन ग्रुप स्टेज में 8 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 6 अंकों के साथ उनकी टीम चौथे पायदान पर रही। वहीं बात करें यूपी वॉरियर्स की तो वह ग्रुप स्टेज के 8 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाए वहीं छह में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी टीम 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में आखिरी पायदान पर रही।

दो बार खिताब जीत चुकी है मुंबई की टीम

WPL का यह चौथा सीजन है। इस लीग का आगाज 2023 में हुआ था। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम ने बाजी मारी थी। वहीं 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम बाजी मारने में कामयाब रही थी। साल 2025 में फिर से मुंबई की टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। अब 2026 में कौन सी टीम बाजी मारती है ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

पाकिस्तानी गेंदबाज बॉल फेंक रहा है कि थ्रो? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्शन को लेकर फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल