1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी गेंदबाज बॉल फेंक रहा है कि थ्रो? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्शन को लेकर फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

पाकिस्तानी गेंदबाज बॉल फेंक रहा है कि थ्रो? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्शन को लेकर फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 01, 2026 08:56 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:56 am IST

PAK vs AUS: पाकिस्तान की टीम ने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी20 मैच 90 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वहीं दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन को लेकर विवाद भी देखने को मिला।

Usman Tariq And Cameron Green- India TV Hindi
उस्मान तारिक और कैमरन ग्रीन Image Source : AP/X

पाकिस्तान की टीम अपने घर पर आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसमें उन्होंने दूसरे मुकाबले को 90 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। पाकिस्तान टीम की इस जीत से ज्यादा चर्चा उनके स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक को लेकर देखने को मिल रही है, जिनको दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिला। दरअसल उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जिसमें चकिंग यानी भट्टा फेंकने का आरोप लग रहा है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरून ग्रीन जब इस मैच में आउट हुए तो वह पवेलियन लौटते हुए काफी नाराज नजर आए जिसमें उन्होंने उस्मान के एक्शन को लेकर भी सवाल उठाते हुए दिखाई दिए।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर लग रहे चकिंग के आरोपों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसकी शिकायत आईसीसी से कर सकता है। उस्मान का गेंदबाजी एक्शन अजीबोगरीब है, जिसमें ऐसा लगता है कि वह गेंद को थ्रो कर रहे हैं। आउट होने के बाद ग्रीन नाखुश दिखे और उन्होंने पवेलियन लौटते हुए अपने हाथों को घुमाते हुए इशारा किया कि उस्मान की गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध है। उस्मान तारिक इस मैच में 11वें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए जिसमें उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। आउट होते ही ग्रीन काफी गुस्से में नजर आए जिसमें जब वह डग आउट की तरफ पहुंचे तो अपने साथी खिलाड़ियों के सामने उस्मान के एक्शन की नकल करते हुए अपने गुस्से का इजहार करते हुए दिखाई दिए।

उस्मान के एक्शन को लेकर पहले भी उठ चुके हैं सवाल

यह पहली बार नहीं है जब उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं, इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग के 9वें और 10वें सीजन में उनके एक्शन को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद  तारिक ने PCB-मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स लैब में अपने गेंदबाजी एक्शन का टेस्ट दिया था, जहां से उन्हें क्लीन चिट मिली थी। वहीं जनवरी 2026 की शुरुआत में इंटरनेशनल लीग टी20 के दौरान एमआई एमिरेट्स के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने भी उस्मान पर चकिंग बॉलिंग यानी भट्टा फेंकने का आरोप लगाया था। बता दें कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उस्मान तारिक पाकिस्तानी टीम की स्क्वाड का हिस्सा।

ये भी पढ़ें

ईशान किशन या संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में किसे मिलेगा मौका? कप्तान सूर्यकुमार यादव का जवाब आया सामने

टीम इंडिया ने चकनाचूर किया इंग्लैंड के छक्कों का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बना दिया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल