1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर, T20 WC 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में नहीं लेगा हिस्सा

बड़ी खबर, T20 WC 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, लेकिन भारत के खिलाफ मैच में नहीं लेगा हिस्सा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 01, 2026 08:24 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:43 pm IST

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान टीम खेलने के लिए तैयार हो गई है लेकिन उसने भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला किया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : PTI

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होना है। भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना निर्धारित है। इससे पहले एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने अपनी टीम को T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच का बॉयकाट करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की सरकार ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। पाकिस्तान की सरकार ने एक्स पर लिखा- पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है, हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान के 15 फरवरी को नहीं खेलने से भारत को बड़ा फायदा मिलेगा। टीम इंडिया बिना खेले ही 2 पॉइंट अर्जित कर लेगी।

अब नहीं होगा IND vs PAK मैच!

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2026 एक महीने पहले से ही विवादो में है। पिछले महीने BCCI के कहने पर जब मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था, तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी BCB काफी नाराज हो गया था। बांग्लादेश बोर्ड ने अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था। इसके बाद BCB ने डिमांड रखी कि उसके मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। हालांकि, ICC ने यह डिमांड नहीं मानी, जिसके बाद बांग्लादेश ने वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने का फैसला किया। इस पूरे ड्रामे के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश की हिमायत करता नजर आया। बांग्लादेश के मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाने के पक्ष में भी पाकिस्तान ने अपना समर्थन दिया था। अब पाकिस्तान सरकार के इस कदम से एक बार फिर T20 वर्ल्ड कप 2026 विवादों में घिर गया है।

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान पिछले कई सालों से बाईलेटरल सीरीज नहीं खेलते हैं। दोनों टीमों का सिर्फ ICC और ACC टूर्नामेंट में ही आमना-सामना होता है, लेकिन इस बार ICC टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। बता दें, भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के एक ही ग्रुप में शामिल हैं। दोनों टीमों को नीदरलैंड, नामीबिया और USA के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। भारतीय टीम 7 फरवरी को अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद 12 फरवरी को अपने दूसरे मैच में नामीबिया का सामना करेगी। टीम इंडिया को अपना तीसरा मुकाबला पाकिस्तान से खेलना था, जो अब होना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

पाकिस्तानी गेंदबाज बॉल फेंक रहा है कि थ्रो? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्शन को लेकर फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल