A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मथीशा पथिराना के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, KKR के कोच ने बताया कब तक होंगे फिट

मथीशा पथिराना के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, KKR के कोच ने बताया कब तक होंगे फिट

IPL 2026 के शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के कोच अभिषेक नायर ने बताया है कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना कब तक फिट होंगे।

Matheesha Pathirana- India TV Hindi
Image Source : PTI मथीशा पथिराना

Matheesha Pathirana Fitness Update: आईपीएल 2026 सीजन से पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। टीम के स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की फिटनेस को लेकर KKR के हेड कोच अभिषेक नायर ने अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि पथिराना कब तक फिट होंगे और श्रीलंका बोर्ड से उन्हें NOC कब मिलेगी। KKR फ्रेंचाइजी इस वक्त अपने प्लेयर्स के चोटिल होने से परेशान है। पथिराना को केकेआर ने मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा था।

शुरुआती मैच से बाहर रहेंगे मथीशा पथिराना

मथीशा पथिराना IPL 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने 20 मार्च को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी श्रीलंका क्रिकेट के संपर्क में है, और उन्होंने संकेत दिया है कि 23 साल के पथिराना मिड अप्रैल तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं। इसके बाद ही वह KKR टीम में शामिल हो पाएंगे।

पथिराना की फिटनेस पर नायर ने दिया बड़ा अपडेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक नायर ने कहा कि पथिराना अभी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हैं। वही उनके रिहैब (चोट से उबरने की प्रक्रिया) की देखरेख कर रहे हैं। हमारी जो ताजा बातचीत हुई है, उसके मुताबिक उन्हें उम्मीद है कि मिड अप्रैल तक वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। अभी तक हमें यही जानकारी मिली है। बोर्ड से हमें यही अपडेट मिला है।

अभिषेक नायर ने हर्षित राणा को लेकर क्या कहा? 

अभिषेक नायर ने इस दौरान ये भी कंफर्म किया कि हर्षित राणा अभी BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं। जैसे ही टीम को उनके चोट के बारे में पक्की जानकारी मिलेगी, KKR आधिकारिक तौर पर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर देगा। बता दें कि इस वक्त नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, केएम आसिफ जैसे गेंदबाज टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि हर्षित राणा की जगह किसे टीम में शामिल किया जाता है।

नायर ने कहा कि हर्षित अभी BCCI के साथ CoE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में हैं। जैसे ही हमें वहां से कोई अपडेट मिलेगा उसके तुरंत बाद, हम उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर देंगे। आज पहला प्रैक्टिस मैच है और 23 तारीख को एक और मैच है। प्रैक्टिस मैच के जरिए हम अपने प्लेयर्स को परखना चाहते हैं। प्रैक्टिस मैच के दौरान हम सभी प्लेयर्स पर नजर रखेंगे जो टीम में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 में धोनी सबसे उम्रदराज तो वैभव सूर्यवंशी हैं युवा खिलाड़ी, दोनों के बीच की उम्र का अंतर कर देगा आपको हैरान

IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

Latest Cricket News