Who is Danish Malewar? IPL 2026 में 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस ने दो प्लेयर्स को डेब्यू का मौका दिया। इस मुकाबले में उनके लिए 22 साल के दानिश मालेवर और 21 वर्षीय ऑलराउंडर कृष भगत डेब्यू कर रहे हैं। दानिश की बात करें तो गुजरात के खिलाफ मैच में उन्हें रोहित की जगह ओपनिंग करने का मौका मिला। लेकिन अपने डेब्यू मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 4 बॉल में सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में वह क्विंटन डी कॉक के साथ ओपनिंग के लिए आए थे।
आईपीएल डेब्यू मैच में नहीं चला दानिश मालेवर का बल्ला
दानिश मालेवर की बात करें तो इस मैच से पहले तक उन्होंने अपने करियर में एक भी टी20 मैच नहीं खेला था। वह अपने करियर में अभी तक सिर्फ 15 फर्स्ट क्लास मैच ही खेल पाए हैं। वहां उनके बल्ले से 26 पारियों में 49.42 के औसत से 49.42 के औसत से 1285 रन आए हैं। इसके अलावा वह अभी तक लिस्ट ए क्रिकेट या टी20 फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। अब इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम उन्हें कितने मैचों में मौका देती है ये देखने लायक बात होगी।
घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं दानिश मालेवर
दानिश मालेवर का जन्म नागपुर में 8 अक्टूबर 2003 को हुआ था। वो विदर्भ के लिए खेलते हैं और उन्होंने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू आंध्र के खिलाफ नागपुर में किया था। अपनी दूसरी पारी में उन्होंने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 61 रन बनाए थे। इसके बाद अगली तीन पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए। इसके बाद उन्होंने गुजरात के खिलाफ नागपुर में उन्होंने फर्स्ट क्लास में अपना पहला शतक जड़ा। अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में दानिश ने 9 मुकाबलों में 15 पारियों में 52.20 के शानदार औसत और 51.34 के स्ट्राइक रेट से 783 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 6 अर्धशतक लगाए थे।
मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग XI में किया है बदलाव
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मैच की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गुजरात ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं मुंबई इंडियंस के प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें
LSG के लिए आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी जल्द जुड़ेगा टीम के साथ, 149 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन
GT vs MI: क्या आज का मैच खेल रहे हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस ने 2 खिलाड़ियों को दिया डेब्यू का मौका
Latest Cricket News