1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG के लिए आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी जल्द जुड़ेगा टीम के साथ, 149 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन

LSG के लिए आई बड़ी खबर, धाकड़ खिलाड़ी जल्द जुड़ेगा टीम के साथ, 149 की स्ट्राइक रेट से बनाता है रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 20, 2026 07:15 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 07:18 pm IST

जोश इंगलिस मई में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के साथ जुड़ जाएंगे। टी20 फॉर्मेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे हैं। यहां उन्होंने अब तक 172 मैचों में 149.44 की स्ट्राइक रेट से 4029 रन बनाए हैं।

Josh Inglis- India TV Hindi
जोश इंगलिस Image Source : AP

आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए उतना अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अब तक सीजन अब तक छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें सिर्फ दो में जीत मिली है। वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। खराब सीजन के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जोश इंगलिस अब जल्द ही लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने वाले हैं। वह 4 मई से पहले LSG के साथ जुड़ जाएंगे।

4 मई को मुंबई इंडियंस से होगा लखनऊ का मुकाबला

लखनऊ की टीम 4 मई को अपना मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, इस मैच से पहले जोश इंगलिस लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के साथ जुड़ जाएंगे। वह निजी कारणों की वजह से सीजन के पहले हाफ में उपलब्ध नहीं थे। दरअसल 18 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी और भारत आने से पहले वह कुछ और हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। अगर इंग्लिस 4 मई से LSG के लिए उपलब्ध होते हैं, तो वह लखनऊ के लिए आखिरी 6 लीग मैच खेल सकते हैं।

निकोलस पूरन ने किया है LSG को निराश

LSG ने अभी तक इस सीजन अधिकतर मैचों में मिचेल मार्श, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन को मौका दिया है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीकी स्पिनर जॉर्ज लिंडे को दो मैचों में मौका मिला है। वहीं पूरन अभी फॉर्म से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 51 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 80 का रहा है। ऐसे में उनके फॉर्म में सुधार नहीं होता है तो उनकी जगह इंगलिस को मौका दिया जा सकता है।

एनरिक नॉर्खिया ने छोड़ा लखनऊ की टीम का साथ

लखनऊ सुपर जायंट्स के टीम से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। उनके तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया पिछले हफ्ते LSG कैंप छोड़कर चले गए। उनके जाने की वजह अभी तक साफ़ नहीं हुई है। उन्होंने इस सीज़न में टीम के लिए सिर्फ एक मैच खेला था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने चार ओवर में 39 रन खर्च किए थे और एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। LSG अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। उसने छह मैचों में से सिर्फ़ दो मैच जीते हैं। उनका अगला मैच 22 अप्रैल को लखनऊ में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।

यह भी पढ़ें:

क्रिस गेल ने खरीदी टीम, पहली बार खेले जाने वाली T20 लीग में बिखेरेगी जलवा

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल