GT vs MI, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के 30वें मुकाबले में 2 बड़ी टीमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस। वहीं, दूसरी तरफ है 2022 की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम में कई बदलाव हैं। दानिश मलेवार और कृष भगत आज अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी ने अब तक कभी कोई T20 मैच नहीं खेला है।
रोहित लगातार दूसरे मैच से बाहर
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से जुड़ी सबसे बड़ी खबर ये है कि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। इस तरह रोहित IPL 2026 में लगातार दूसरा मैच मिस कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से रोहित शर्मा के गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अब साफ हो गया है कि रोहित पूरी तरह फिट नहीं हैं। रोहित शर्मा ने 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना पिछला मुकाबला खेला था। उस मैच के बीच में रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। तब से ही हिटमैन की मैदान पर वापसी का इंतजार हो रहा है।
मुंबई को हर हाल में चाहिए जीत
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा। मुंबई की टीम IPL 2026 में लगातार हार का सामना कर रही है। MI ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम अभी तक सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है। मुंबई ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया था, लेकिन उसके बाद से 5 बार की चैंपियन टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है:
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, दानिश मालेवार।
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: राज बावा, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा।
यह भी पढ़ें:
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगा 1 साल का बैन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का बड़ा एक्शन