1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार 2 IPL खिताब और रनों का अंबार... फिर भी रजत पाटीदार को क्यों किया गया नजरअंदाज? सेलेक्टर ने बताई वजह

लगातार 2 IPL खिताब और रनों का अंबार... फिर भी रजत पाटीदार को क्यों किया गया नजरअंदाज? सेलेक्टर ने बताई वजह

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो खिताब जिताने बावजूद रजत पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए नहीं चुना गया है।

Rajat Patidar & Ajit Agarkar- India TV Hindi
Image Source : PTI रजत पाटीदार & अजीत अगरकर

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव किए गए हैं। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। लेकिन इस बीच टीम का ऐलान होने के बाद रजत पाटीदार को लेकर काफी बातें हो रही है। पाटीदार जिनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना खिताबी सूखा खत्म किया। फिर उनके ही कप्तानी में आरसीबी ने लगातार दो खिताब जीते, लेकिन उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

अजीत अगरकर ने रजत पाटीदार के सेलेक्शन पर क्या कहा?

भारतीय टीम का ऐलान होने के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने रजत पाटीदार को लेकर सवाल पूछा गया। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ 15 खिलाड़ी ही जा सकते हैं। अजीत अगरकर ने कहा कि हमने कई खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा की और हमें लगा कि ये 15 टीम में चयन के हकदार थे। भारत में कई सारे अच्छे खिलाड़ी हैं। कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में आ सकते हैं, लेकिन इस समय जो टीम में खिलाड़ी हैं वो अच्छा कर रहे हैं। हमें लगता है कि हमने अच्छी टीम चुनी है। हमेशा ऐसा होगा कि कोई न कोई खिलाड़ी रह जाएगा। हमने जो टीम चुनी है उससे हम खुश हैं।

IPL 2026 में रजत पाटीदार ने बनाए 500 से अधिक रन

रजत पाटीदार कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में वह विराट कोहली के बाद RCB के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस सीजन उनके बल्ले से 16 मैचों में 501 रन आए। इस दौरान वह 5 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। इस सीजन उन्होंने ये सभी रन 41.75 के औसत और 192.69 के स्ट्राइक रेट से बनाए। आपको बता दें कि पाटीदार मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और वहां टीम इंडिया के पास पहले से ही श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। ऐसे में पाटीदार को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB

रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB लगातार दो साल चैंपियन बनने में कामयाब रही है। आईपीएल 2025 में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं इस साल उन्होंने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया था।

यह भी पढ़ें

कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव बन गए खास लिस्ट का हिस्सा, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बना बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला

IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी क्यों निराश थे वैभव सूर्यवंशी? दो सीजन बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News