1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी क्यों निराश थे वैभव सूर्यवंशी? दो सीजन बाद किया बड़ा खुलासा

IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी क्यों निराश थे वैभव सूर्यवंशी? दो सीजन बाद किया बड़ा खुलासा

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 07, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 03:50 pm IST

आईपीएल ऑक्शन के दौरान वैभव सूर्यवंशी को खरीदने में केवल दो फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी दिखाई थी। इस रेस में राजस्थान रॉयल्स ने बाजी मारी और उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में जबरदस्त रहा। वह इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में एक अलग पहचान बनाई है। आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद वैभव को अब टीम इंडिया में भी जगह मिल गई है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए उन्हें टी20 में शामिल किया गया है। इस बीच वैभव ने एक इंटरव्यू में आईपीएल ऑक्शन को लेकर दो सीजन के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में सिर्फ दो टीमों के बोली लगाने से वह बुरी तरह टूट गए थे।

आईपीएल ऑक्शन को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा खुलासा

सूर्यवंशी को राजस्थान की टीम ने 2025 से पहले हुए ऑक्शन में एक करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था। RR के अलावा दिल्ली कैपिटवल्स (DC) की टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है। इस इंटरव्यू में 15 साल के युवा बल्लेबाज ने कहा कि ईमानदारी से बताऊं तो जब मुझे चुना गया तो मैं सोच रहा था कि सिर्फ दो ही टीमों ने मेरे लिए बोली लगाई। ऐसा क्यों? मैं तो अच्छा खेलता हूं, मैंने तो ट्रायल्स में अच्छा किया। बाकी टीमों को भी मेरे लिए बोली लगानी चाहिए थी। लेकिन मैं एक-डेढ़ साल से टीम के साथ हूं। मैं ईमानदारी से बता रहा हूं कि राजस्थान जैसी टीम में शामिल करने के लिए भगवान को एक हजार बार शुक्रिया बोल चुका हूं। यहां के कोच, सपोर्ट स्टाफ, प्लेयर्स और मैनेजमेंट टीम, मीडिया टीम, फीजियो और ट्रेनर्स, सभी लोग एक परिवार की तरह लगते हैं।

सीनियर प्लेयर्स मुझे सही रास्ता दिखाते हैं- वैभव सूर्यवंशी

वैभव ने आगे कहा कि राजस्थान रॉयल्स (RR) में मुझे बिल्कुल अपने घर जैसा माहौल मिलता है। यहां सब इतने सीधे और अच्छे हैं कि आप किसी से भी अपनी कोई भी बात कह सकते हैं। अगर आपको कोई चीज परेशान कर रही है, तो आप खुलकर बात कर सकते हैं। मैं इस टीम में आकर बेहद खुश हूं और मुझे यहां बहुत अच्छा लगता है। सूर्यवंशी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों की भी तारीफ की, जिन्होंने उन्हें एक पेशेवर क्रिकेटर बनने में मदद की। उन्होंने बताया कि सीनियर प्लेयर्स मुझे सही रास्ता दिखाते हैं। वे मुझे समझाते हैं कि मेरे लिए क्या अच्छा है, मुझे क्या करना चाहिए और किन गलतियों से बचना चाहिए। उनसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें

कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार यादव बन गए खास लिस्ट का हिस्सा, टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही बना बतौर कप्तान आखिरी मुकाबला

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी राजस्थान नहीं RCB के हैं फैन, कोहली से मिले गुरुमंत्र का अब किया खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल