1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा क्यों नहीं है, क्या है इसके पीछे की पूरी वजह

WTC: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा क्यों नहीं है, क्या है इसके पीछे की पूरी वजह

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। यानी अगर टीम इंडिया इस मैच को जीत गई तो डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका पर कोई असर नहीं होगा।

shubman gill- India TV Hindi
Image Source : AP शुभमन गिल

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मुकाबला शुरू होने जा रहा है। मैच मुल्लांपुर में होगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बीच साल 2019 से लेकर अब तक जो टेस्ट मैच होते हैं, वो अमूमन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होते हैं। कुछ ही मैच होते हैं जो इससे बाहर के हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा मैच डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं होगा। आखिर ऐसा क्यों है, ये बात आपको समझ लेनी होगी। साथ ही ये भी जान लीजिए कि इस मैच की हार जीत से आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका पर कोई असर नहीं होगा। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आईसीसी ने केवल 9 ही टीमों को किया है शामिल

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत लगातार मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन भारत बनाम अफगानिस्तान मैच इसका हिस्सा नहीं होगा। आपको जानकारी दे दें कि साल 2017 में ही अफगानिस्तान को टेस्ट नेशन का दर्जा मिल चुका है, लेकिन आईसीसी ने उसे अभी तक उन 9 टीमों में शामिल नहीं किया है, जो ​डब्ल्यूटीसी का हिस्सा हैं। इसका कारण ये है कि अफगानिस्तान की टीम साल में उतने टेस्ट मैच नहीं खेल रही है, जितने उसको खेलने चाहिए। अफगानिस्तान ही नहीं, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीमें भी इसका हिस्सा नहीं हैं। हालांकि उन्हें शामिल करने की बात चल रही है। हो सकता है कि जब साल 2027 के बाद अगली साइकिल शुरू हो, उसमें इन्हें शामिल कर लिया जाए। 

डब्ल्यूटीसी के तहत कम से दो मैचों सीरीज होनी चाहिए

डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होने के लिए दो देशों के बीच कम से कम दो टेस्ट मैचों की सीरीज होनी चाहिए, लेकिन यहां केवल एक ही मैच खेला जाएगा। इसलिए इस मैच के रिजल्ट के बाद भारत की सेहत पर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कोई असर नहीं होगा। ये एक बाइलेट्रल मैच भर है और कुछ नहीं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। हालांकि ये ध्यान रखिएगा कि भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ी इस सीरीज में जैसा भी प्रदर्शन करेंगे, उसका असर आईसीसी रैंकिंग पर पड़ेगा। यानी मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों की आईसीसी रेटिंग बदलेगी और हो सकता है कि रैंकिंग में भी बदलाव किया जाए। 

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट पहले भी खेला जा चुका है

अफगानिस्तान की टीम को करीब 9 साल पहले ही टेस्ट का दर्जा मिल चुका है। लेकिन इसके बाद भी टीम ने अब तक ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। टीम ने करीब 12 टेस्ट मैच खेले हैं। भारत और अफगानिस्तान की टीमें इससे पहले एक और दफा टेस्ट में आमने सामने आ चुकी हैं। तब भारत ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अब दोनों के बीच मैच खेला जाएगा। देखना होगा कि टीम कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होती हैं। 

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच फिर खेला जाएगा क्रिकेट मुकाबला, कब होगा आमना सामना

रजत पाटीदार की हो सकती है टीम में एंट्री, बड़े बदलाव होने की संभावना

Latest Cricket News